NEET UG 2026 Dress Code: नीट एग्जाम में क्या पहनें और क्या नहीं? NTA ने सब बताया, भूलकर भी न करें ये गलती
NEET UG 2026 Guidelines Dress Code: अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी की तैयारी स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रिमाइंडर जारी किए हैं। क्योंकि नीट यूजी 3 मई, 2026 को पूरे भारत के केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में होने वाली परीक्षा की तैयारियां जारी हैं।

एनटीए एग्जाम से पहले 12 अप्रैल को एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी कर परीक्षार्थियों को उनके आवंटित परीक्षा शहरों के बारे में सूचित किया गया था। अब कैंडिडेट्स को अपने नीट यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार है। इससे पहले एनटीए ने मेडिकल एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के दौरान लागू जरूरी दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई है। नीट एग्जाम के दिन एग्जाम हॉल में क्या ले जाएं, क्या नहीं? कैसे कपड़े पहनें? किन चीजों का खास ध्यान रखें? आदि डिटेल्स दी गई हैं।
मेटल डिटेक्टरों से होगी तलाशीएनटीए द्वारा जारी ऑफिशियल इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, नीट एग्जाम के दौरान परीक्षा को सुरक्षित और शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। एंट्री गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी मेटल डिटेक्टर्स से ली जाएगी। NTA ने परीक्षा के दौरान अयोग्य घोषित होने से बचने के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया है।
NEET UG Dress Code: नीट एग्जाम में क्या पहनें और क्या नहीं?
NEET UG Ban Items: भूलकर भी न ले जाएं ये चीजेंएजेंसी ने कई ऐसी चीजों की लिस्ट जारी की है जो एग्जाम सेंटर के अंदर पूरी तरह से बैन हैं, इनमें कोई भी स्टडी मटेरियल, कैलकुलेटर, राइटिंग पैड जैसी स्टेशनरी की वस्तुएं, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड आदि इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की परमिशन नहीं है। इसके अलावा बटुए, हैंडबैग, बेल्ट और टोपी जैसी निजी वस्तुओं को ले जाने की भी मनाही है।
नीट एग्जाम में खाने-पीने की चीजें और मैटल की एक्सेसरीज ले जाने की अनुमति नहीं है, सिवाय तब जब स्वास्थ्य कारणों से पहले से अनुमति ली गई हो। NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की घड़ी की अनुमति नहीं है और परीक्षा हॉल में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जाना चाहिए।
नीट एस्पिरेंट्स को एंट्री के लिए वेलिड ओरिजनल पहचान पत्र (ID Proof) अनिवार्य है, और इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। OMR शीट भरते समय सावधानी बरतनी चाहिए और केवल परीक्षा केंद्र में उपलब्ध कराए गए पेन का ही उपयोग करना चाहिए।
उम्मीदवारों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय के भीतर अपने केंद्रों पर पहुंचना आवश्यक है, और परीक्षा के दौरान निरीक्षकों (Invigilators) द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। दिशानिर्देशों का पालन न करने पर एंट्री करने से रोका जा सकता है या एजेंसी द्वारा निर्धारित परीक्षा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

- एनटीए द्वारा जारी दिशानिर्देशों में नीट एस्पिरेंट्स को एग्जाम के दिन ढीले और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
- उम्मीदवार लंबी आस्तीन वाले कपड़े न पहनें।
- अनुशंसित फुटवियर में चप्पल और सपाट एड़ी वाले जूते शामिल हैं।
- घड़ी और चूड़ियों जैसी एक्सेसरीज पहनना प्रतिबंधित है।
- जो उम्मीदवार पारंपरिक कपड़े पहनना चाहते हैं, उन्हें रिपोर्टिंग के अंतिम समय से कम से कम एक घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा और तलाशी की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

Next Story