CBSE 2nd Board Exam 2026: कौन दे सकता है सीबीएसई 2nd बोर्ड एग्जाम, फीस कितनी है? 10 सवाल और उनके जवाब
CBSE 10th Result 2026, 2nd Board Exam 2026 Date: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे हाईस्कूल (क्लास-10) के नतीजे घोषित किए। इस साल सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट का ओवरऑल पास प्रतिशत 93.70% रहा है। लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। 10वीं में 94.99% लड़कियां पास हुई हैं और 92.69% लड़के पास हुए हैं। अब बोर्ड ने 2nd बोर्ड एग्जाम की तैयारी तेज कर दी है। आइए जानते हैं सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम कौन दे सकता है?

दरअसल, सीबीएसई ने इस साल से बड़ा बदलाव करते हुए साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया है। 10वीं पहली बार के बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक आयोजित किए। इसका रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। अब दूसरी बार के बोर्ड एग्जाम मई में आयोजित किए जाएंगे।
20 अप्रैल तक जमा होगी सेकेंड बोर्ड एग्जाम की फीससीबीएसई द्वारा जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए स्कूलों से लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) मांगी गई थी। इसके फॉर्म तीन फेज में भरे जा रहे हैं। पहले फेज के फॉर्म रिजल्ट जारी होने से पहले 18 मार्च से 31 मार्च तक भरे गए थे। अब फीस जमा करनी होगी। जिन छात्रों ने पहले फेज में सेकेंड बोर्ड एग्जाम का फॉर्म भरा था, उन्हें 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 दोपहर तक फीस जमा करने का मौका दिया गया है।
CBSE 2nd बोर्ड एग्जाम के आवेदन और फीस की डेट सीबएसई ने नोटिस जारी कर बताया कि दूसरे फेज के लिए LOC सबमिशन और फीस जमा करने का समय 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 दोपहर तक है। इसके बाद तीसरे फेज के आवेदन और लेट फीस 21 और 22 अप्रैल तक जमा करनी होगी। जो उम्मीदवार दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन जिनके नाम LOC के पहले फेज के दौरान जमा नहीं किए गए थे, वे अब अपने नाम जमा कर सकते हैं और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने पहले अपने नाम जमा किए थे, लेकिन अब वे दूसरी परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, वे अपने नाम वापस ले सकते हैं।
1. सीबीएसई 10वीं 2nd बोर्ड एग्जाम कौन दे सकता है?
2. पहले फेज में आवेदन नहीं किया था, तो क्या होगा?अगर आपका नाम LOC जमा करने के पहले फेज में शामिल नहीं था, तो आपका स्कूल अब इसे जमा कर सकता है और परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकता है।
3. आवेदन पहले ही जमा हो चुका था, तो क्या होगा?आप अब परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। अगर आप अब परीक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं, तो आप अपना नाम वापस भी ले सकते हैं। आप उन विषयों को बदल सकते हैं जिन्हें आपने दूसरी परीक्षा के लिए चुना था।
4. क्या गणित का विकल्प बदल सकते हैं?हां, जिन छात्रों ने मुख्य परीक्षा में गणित (Standard) लिया था, वे दूसरी परीक्षा में गणित (Basic) चुन सकते हैं। जिन छात्रों ने गणित (Basic) लिया था, वे गणित (Standard) चुन सकते हैं।
5. कितने विषयों में सुधार कर सकते हैं?तीन विषयों में, साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस और भाषाओं में से किन्हीं तीन विषयों में सेकेंड बोर्ड एग्जाम देकर अपने नंबर सुधार सकते हैं।
6. क्या स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए पात्र हैं?हां, नीति के अनुसार, यदि बोर्ड ने उन्हें पहले ही अनुमति दे दी थी, तो इस समय-सारिणी के दौरान उनके नाम जोड़े जा सकते हैं।
7. CWSN स्टूडेंट्स के बारे में क्या?केवल वे ही छात्र जिन्हें पहली परीक्षा में CWSN (विशेष आवश्यकता वाले बच्चे) के रूप में पंजीकृत किया गया था, उन्हें ही दूसरी बार बोर्ड परीक्षा देने की सुविधा मिलती रहेगी, अगर वे दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होते हैं। दूसरी बोर्ड परीक्षा में CWSN श्रेणी के तहत छूट के लिए किसी भी नए उम्मीदवार पर विचार नहीं किया जाएगा।
8. फीस जमा करने के बाद एग्जाम नहीं दिया, तो क्या होगा?अगर आपका नाम LOC में जमा हो गया है और फीस भी जमा कर कर दी है, लेकिन आप परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं, तो आपकी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम को ही फाइनल रिजल्ट माना जाएगा।
9. किस पाठ्यक्रम (Syllabus) का उपयोग किया जाएगा?दूसरी परीक्षा उसी पाठ्यक्रम पर आयोजित की जाएगी जो मुख्य परीक्षा 2026 के लिए था।
10. सीबीएसई 2nd बोर्ड एग्जाम की फीस कितनी है?सीबीएसई सर्कुलर के मुताबिक पहले फेज में स्टूडेंट्स से कोई फीस नहीं है। दूसरे फेज में स्टूडेंट्स को प्रति विषय 320 रुपये फीस देनी होगी। जो स्टूडेंट्स तीन विषयों का पेपर दोबारा देना चाहते हैं, उन्हें प्रति विषय 320 रुपये के हिसाब से तीन विषयों के लिए अधिकतम 960 रुपये जमा करने होंगे। तीसरा फेज लेट फीस वालों के लिए है जिसमें एक छात्र को 2000 रुपये जमा करने होंगे। फीस का भुगतान केवल CBSE द्वारा निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। ऑफलाइन माध्यम से, बैंक खाते में सीधे जमा करके, आदि किसी भी तरीके से शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा। स्कूल/उम्मीदवार द्वारा जमा किया गया ऑफलाइन शुल्क स्कूल के खातों में अपडेट नहीं किया जाएगा और LOC स्वीकार नहीं की जाएगी। नेपाल और दूसरे देशों के स्टूडेंट्स के लिए फीस अधिक है।
एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स दे सकते हैं 2nd बोर्ड एग्जामबता दें कि सीबीएसई 10वीं पहले बोर्ड रिजल्ट में कुल 1,47,172 स्टूडेंट्स (5.95%) की कंपार्टमेंट आई है। ये वो स्टूडेंट्स हैं जो किसी एक या एक से ज्यादा सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं और उस विषय की परीक्षा इन्हें दोबारा देनी होगी। इसके अलावा कुछ ऐसे स्टूडेंट्स भी होंगे जिन्हें लगता है कि वे और अच्छे नंबर ला सकते हैं। वे भी सेकेंड बोर्ड एग्जाम दे सकते हैं। बता दें कि सीबीएसई 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम 15 मई से 01 जून तक आयोजित किए जाएंगे।

- कोई भी छात्र जिसने पहली परीक्षा पास कर ली है और जो अपना प्रदर्शन बेहतर करना चाहता है।
- जो कंपार्टमेंट कैटिगरी में हों।
- जो तीसरे चांस कंपार्टमेंट कैटेगरी में आते हों।

Next Story