गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक का मामला

Newspoint
गुजरात में पेपर लीक का नया मामला

नई दिल्ली। NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर विवाद अभी थमा नहीं है। इसी क्रम में, गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जामनगर में भी परीक्षा से पहले महत्वपूर्ण प्रश्नों के लीक होने के आरोपों ने शिक्षा क्षेत्र में हलचल मचा दी है। BAMS तृतीय व्यावसायिक वर्ष की एम.एस. (शल्य तंत्र-1) विषय की परीक्षा से पहले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न व्हाट्सएप पर वायरल होने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है।


Hero Image