NEET UG 2026 Paper leak: नीट यूजी 2026 का पेपर हुआ कैंसिल! धांधली की खबरों के बीच सरकार ने सीबीआई को सौंपी कमान

नीट यूजी 2026 की परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के आरोपों ने एक बार फिर राजस्थान की 2021 वाली एसआई (SI) भर्ती परीक्षा की यादें ताज़ा कर दी हैं। जांच टीम (SOG) को ऐसे सबूत मिले हैं जिनसे अंदेशा है कि परीक्षा से पहले ही सवाल छात्रों के पास पहुँच चुके थे।
Hero Image


देशभर में हुई नीट परीक्षा अब विवादों के घेरे में है। राजस्थान में कई छात्रों के पास एक ऐसा 'क्वेश्चन बैंक' मिला है जिसके सवाल असली पेपर से काफी मिलते-जुलते हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या हमारा सिस्टम इतना कमज़ोर है कि बार-बार युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हो रहा है? राजस्थान आखिर पेपर लीक का केंद्र क्यों बनता जा रहा है? इसी बीच सुप्रीम कोर्ट की वह बात याद आती है जिसमें कोर्ट ने कहा था "अगर पानी के गिलास में जहर की कुछ बूंदें गिर जाएं, तो पूरा गिलास ही फेंकना पड़ता है।"

नीट 2026 का पूरा मामला क्या है?

3 मई 2026 को नीट की परीक्षा हुई। कुछ दिन बाद सीकर में छात्रों के पास हाथ से लिखा एक पेपर मिला। जब जांच हुई तो पता चला कि 720 नंबर के पेपर में से लगभग 600 नंबर के सवाल पहले ही बाहर आ चुके थे। यह सारा खेल एक एमबीबीएस छात्र से शुरू हुआ जिसने अपने दोस्त को ये सवाल भेजे थे। अब एसआई (SOG) ने देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 लोगों को पकड़ा है और उनके फोन और चैट खंगाले जा रहे हैं।