ईएसआईसी में सीनियर रेजिडेंट समेत 27 पदों पर वैकेंसी, इस दिन होगा इंटरव्यू
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एम्पलाई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (ईएसआईसी) ने सीनियर रेजिमेंट समेत विभिन्न 27 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
ईएसआईसी ने जिन 27 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें सीनियर रेजिमेंट (मेडिसिन) और सीनियर रेजिमेंट (आईसीयू) के 2-2, सीनियर रेजिमेंट (ओबेस्ट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी) के 3, सीनियर रेजिमेंट (ऑर्थोपेडिक्स) के 4, सीनियर रेजिमेंट (रेडियोलॉजी), सीनियर रेजिमेंट (सर्जरी), फुल टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल स्पेशलिस्ट (एनेस्थीसिया), फुल टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल स्पेशलिस्ट (चेस्ट), फुल टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल स्पेशलिस्ट (ईएनटी), फुल टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल स्पेशलिस्ट (मेडिसिन), फुल टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल स्पेशलिस्ट (पेडियाट्रिक्स), फुल टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल स्पेशलिस्ट (रेडियोलॉजी) और फुल टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल स्पेशलिस्ट (दुर्घटना एवं आपातकाल) का 1-1 और अंशकालिक संविदात्मक सुपर विशेषज्ञ (पार्ट-टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल सुपर स्पेशलिस्ट) के 7 पद शामिल हैं।
अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विशेषज्ञता में मास्टर डिग्री/डिप्लोमा या डीएनबी/डीएम/एमसीएच के साथ एमबीबीएस और प्रासंगिक अनुभव के साथ तय साल का अनुभव और कौशल का होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 45 से 69 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 24 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य कैंडिडेट्स का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 67,700 से 1,50,000 रुपए के बीच होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 300 रुपए और एससी/एसटी के लिए 75 रुपए तय किया गया है। महिलाएं और पीडब्ल्यूडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वॉक-इन-इंटरव्यू 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 'कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, रोहिणी, सेक्टर-15, दिल्ली-110089' केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे।
कैंडिडेट्स को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस
डीके/वीसी