आरआईटीईएस भर्ती 2026: ग्रुप जनरल मैनेजर पद पर आवेदन, 27 अप्रैल आखिरी तारीख

Newspoint

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (आरआईटीईएस) लिमिटेड ने ग्रुप जनरल मैनेजर पद के लिए आवेदन निकाली है। इन पदों पर भर्ती होने के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है।

सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ जॉब की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए आरआईटीईएस लिमिटेड में काम करने का बेहतर मौका है। आरआईटीईएस ने ग्रुप जनरल मैनेजर (एचआर) के एक पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

Hero Image

राइट्स की ओर से जारी पद के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार एमबीए/पीजीडीबीए/पीजीडीबीएम/पीजीडीएम/पीजीडीएचआरएम या मानव संसाधन/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम कल्याण/एमएचआरओडी में समकक्ष डिग्री या मानव संसाधन/कार्मिक प्रबंधन में विशेषज्ञता के साथ एमबीए होना चाहिए।

इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास 23 सालों का कार्य करने का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,20,000 से 2,80,000 रुपए के बीच प्रति महीने होगी।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ओबीसी के लिए 600 रुपए और ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 300 रुपए के साथ लागू टैक्स हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले राइट्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

एएसएच/डीकेपी