How to Check UGC NET Result: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा में शामिल हुए हजारों छात्रो के लिए आज का दिन काफी अहम साबित हो सकता है। जानकारी के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज परीक्षा के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। जो भी छात्र इस परीक्षा का हिस्सा बने थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।
ये परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चली थी। एजेंसी ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में इसे आयोजित किया था। अलग-अलग शिफ्ट में हुई इस परीक्षा में कुल 85 सब्जेक्ट को शामिल किया गया था, जिनमें लॉ, सोशल वर्क, उर्दू, संस्कृत और बंगाली जैसे सब्जेक्ट थे। हालांकि एनटीए ने अभी तक रिजल्ट जारी करने का फिक्स्ड टाइम अनाउंस नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को किसी भी वक्त लिंक एक्टिवेट हो सकता है।
वहीं दूसरी ओर, जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्टके लिए नेट क्लियर करेंगे, वे देश भर के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में टीचिंग पोस्ट के लिए अप्लाई करने के योग्य हो जाएंगे। ये उन इंस्टीट्यूशंस के लिए मान्य होगा जो नेट को अपने सिलेक्शन का आधार मानते हैं।
ये परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चली थी। एजेंसी ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में इसे आयोजित किया था। अलग-अलग शिफ्ट में हुई इस परीक्षा में कुल 85 सब्जेक्ट को शामिल किया गया था, जिनमें लॉ, सोशल वर्क, उर्दू, संस्कृत और बंगाली जैसे सब्जेक्ट थे। हालांकि एनटीए ने अभी तक रिजल्ट जारी करने का फिक्स्ड टाइम अनाउंस नहीं किया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को किसी भी वक्त लिंक एक्टिवेट हो सकता है।
ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बड़ी आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। वेबसाइट के होमपेज पर लेफ्ट साइड़ रिजल्ट से संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देगा। उस लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहाँ छात्रो को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी। ये जानकारियां भरते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्या हैं नियम?
जो उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए क्वालिफाई करेंगे, उनके लिए कुछ विशेष नियम हैं। फेलोशिप का लाभ लेने के लिए उन्हें रिजल्ट आने के तीन साल के अंदर किसी भी Ph.D प्रोग्राम में एडमिशन लेना कंपलसरी होगा। एक बार दाखिला लेने के बाद वे रूल्स के मुताबिक फाइनेंशियल हेल्प या स्कॉलरशिप के हकदार बन जाएंगे।वहीं दूसरी ओर, जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर की पोस्टके लिए नेट क्लियर करेंगे, वे देश भर के यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में टीचिंग पोस्ट के लिए अप्लाई करने के योग्य हो जाएंगे। ये उन इंस्टीट्यूशंस के लिए मान्य होगा जो नेट को अपने सिलेक्शन का आधार मानते हैं।