शिल्पा से मलाइका तक, 50+ स्टार्स की थाली में क्या होता है?

उम्र बढ़ने के साथ फिट और एक्टिव रहना आसान नहीं होता, लेकिन बॉलीवुड के कई स्टार्स 50 की उम्र पार करने के बाद भी अपनी फिटनेस से लोगों को हैरान करते हैं। इसके पीछे सिर्फ घंटों की एक्सरसाइज नहीं, बल्कि उनकी बैलेंस डाइट और सही लाइफस्टाइल भी बड़ी वजह है। आइए जानते हैं कि इन सितारों की रोज की थाली में क्या शामिल होता है।
Hero Image



शिल्पा शेट्टी का भरोसा घर के खाने पर


शिल्पा शेट्टी हमेशा बैलेंस डाइट और पोर्शन कंट्रोल पर जोर देती हैं। उनकी थाली में दाल, सब्जी, ब्राउन राइस, सलाद और दही जैसी चीजें शामिल होती हैं। इसके अलावा, वह हफ्ते में एक दिन अपनी पसंदीदा चीजें खाकर चीट मील भी लेती हैं।


अक्षय कुमार का सिंपल फूड फॉर्मूला


57 साल की उम्र में भी अक्षय कुमार देश के बड़े फिटनेस आइकन हैं। वह सादा भारतीय खाना पसंद करते हैं। उनकी डाइट में दाल, रोटी, सब्जी, सूप और ताजे फल शामिल होते हैं। अक्षय देर रात खाना खाने से बचते हैं और समय पर डिनर करना पसंद करते हैं।