दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर ने कंफर्म किया अपना रिश्ता! Lollapalooza में हाथ थामे आए नजर
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की लव लाइफ एक बार फिर चर्चा में है। काफी समय से चल रही डेटिंग की अफवाहों पर विराम लगाते हुए दिशा ने आखिरकार अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। मुंबई में आयोजित 'लोलापालूजा इंडिया' ( Lollapalooza India ) म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान दिशा पाटनी और मशहूर पंजाबी गायक तलविंदर एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों का यह 'हैंड-इन-हैंड' मूमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे उनका 'ऑफिशियल डेब्यू' मान रहे हैं।
उदयपुर की शादी से शुरू हुई थी चर्चा
दिशा और तलविंदर के बीच कुछ पक रहा है, इसकी भनक सबसे पहले तब लगी जब वे नूपुर सैनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई शादी में साथ देखे गए थे। उस वक्त दोनों ने काफी लो-प्रोफाइल रहने की कोशिश की थी। वे अलग-अलग वेन्यू पर पहुंचे थे और कैमरों से बचते नजर आए थे। हालांकि, तब भी उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई थी।
लोलापालूजा में दिखा बेबाक अंदाज
मुंबई के म्यूजिक फेस्टिवल में नजारा बिल्कुल अलग था। यहाँ दिशा और तलविंदर ने छिपने के बजाय दुनिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार करना बेहतर समझा। वे न सिर्फ इवेंट में साथ घूमते दिखे, बल्कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक ही कार में वहां से रवाना भी हुए। दिशा सफेद कोर्सेट टॉप और डेनिम में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं तल्विंदर अपने सिग्नेचर कूल अंदाज में नजर आए।
कौन हैं तलविंदर?
तल्विंदर सिंह सिद्धू, जिन्हें दुनिया 'तलविंदर' के नाम से जानती है, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ और बेहद प्रभावशाली नाम हैं। पंजाब के तरनतारन में जन्मे और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पले-बढ़े तलविंदर अपने संगीत में पंजाबी रूट्स के साथ हिप-हॉप, आर एंड बी और ट्रैप का जबरदस्त फ्यूजन लाते हैं।
उन्हें उनके अनोखे अंदाज और चेहरे पर की जाने वाली 'फेस पेंट' के लिए जाना जाता है। तलविंदर का कहना है कि यह पेंट उनकी निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक सीमा बनाए रखने का जरिया है। साल 2018 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तल्विंदर ने 'गाह', 'धुंधला', 'ख्याल' और 'नशा' जैसे कई हिट गाने दिए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एल्बम 'मिसफिट' भी रिलीज किया है।
दिशा और तलविंदर की इस नई शुरुआत ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जहाँ कुछ फैंस दिशा के पुराने रिश्तों को याद कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग इस नई जोड़ी को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।
उदयपुर की शादी से शुरू हुई थी चर्चा
दिशा और तलविंदर के बीच कुछ पक रहा है, इसकी भनक सबसे पहले तब लगी जब वे नूपुर सैनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में हुई शादी में साथ देखे गए थे। उस वक्त दोनों ने काफी लो-प्रोफाइल रहने की कोशिश की थी। वे अलग-अलग वेन्यू पर पहुंचे थे और कैमरों से बचते नजर आए थे। हालांकि, तब भी उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई थी। लोलापालूजा में दिखा बेबाक अंदाज
मुंबई के म्यूजिक फेस्टिवल में नजारा बिल्कुल अलग था। यहाँ दिशा और तलविंदर ने छिपने के बजाय दुनिया के सामने अपने रिश्ते को स्वीकार करना बेहतर समझा। वे न सिर्फ इवेंट में साथ घूमते दिखे, बल्कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद एक ही कार में वहां से रवाना भी हुए। दिशा सफेद कोर्सेट टॉप और डेनिम में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं तल्विंदर अपने सिग्नेचर कूल अंदाज में नजर आए।कौन हैं तलविंदर?
तल्विंदर सिंह सिद्धू, जिन्हें दुनिया 'तलविंदर' के नाम से जानती है, पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ और बेहद प्रभावशाली नाम हैं। पंजाब के तरनतारन में जन्मे और अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में पले-बढ़े तलविंदर अपने संगीत में पंजाबी रूट्स के साथ हिप-हॉप, आर एंड बी और ट्रैप का जबरदस्त फ्यूजन लाते हैं। उन्हें उनके अनोखे अंदाज और चेहरे पर की जाने वाली 'फेस पेंट' के लिए जाना जाता है। तलविंदर का कहना है कि यह पेंट उनकी निजी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच एक सीमा बनाए रखने का जरिया है। साल 2018 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले तल्विंदर ने 'गाह', 'धुंधला', 'ख्याल' और 'नशा' जैसे कई हिट गाने दिए हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एल्बम 'मिसफिट' भी रिलीज किया है।
दिशा और तलविंदर की इस नई शुरुआत ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। जहाँ कुछ फैंस दिशा के पुराने रिश्तों को याद कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर लोग इस नई जोड़ी को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।
Next Story