‘एक दीवाने की दीवानियत’ ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार, जानें कब आएगी नेटफ्लिक्स पर
बॉलीवुड की नई रोमांटिक फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने थिएटर्स में एंट्री की है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी दर्शकों को एक अनोखी प्रेम कहानी से जोड़ रही है। फिल्म अभी सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन जल्द ही घर बैठे ओटीटी पर उपलब्ध हो जाएगी। सेंसर में कुछ बदलावों के बावजूद अभिनेता का कहना है कि अच्छी फिल्म दर्शक ही सुपरहिट बनाते हैं।
फिल्म की कहानी
फिल्म राजनेता विक्रमादित्य की जिंदगी पर बनी है, जो अदा नाम की एक बिंदास लड़की से प्यार कर बैठता है। लेकिन उनकी मोहब्बत धीरे-धीरे अंधेरी राह पर चली जाती है। हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य का किरदार निभाया है, जबकि सोनम बाजवा अदा रंधावा बनी हैं। बाकी भूमिकाओं में शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत नारायण महादेवन और राजेश खेरा जैसे कलाकार हैं। यह कहानी प्यार के उस रूप को दिखाती है जो सीमाओं से परे चला जाता है।
फिल्म 21 अक्टूबर 2025 को दिवाली के दिन पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह थम्मा फिल्म के साथ रिलीज हुई, लेकिन अभी भी थिएटर्स में दिखाई जा रही है। ओटीटी पर यह नेटफ्लिक्स के प्लेटफॉर्म पर थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों के अंदर आ जाएगी। अभी तक मेकर्स ने कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। दर्शक थिएटर्स में जाकर इसका मजा ले सकते हैं या फिर घर पर वेट कर सकते हैं।

थिएटर और ओटीटी रिलीज

Next Story