प्रियदर्शन ने छोड़ी हेरा-फेरी 3! क्या कभी रिलीज हो पाएगी फिल्म?
हेरा-फेरी 3 का भविष्य एक बार फिर मुश्किलों में नजर आ रहा है। फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया है। हेरा-फेरी फ्रेंचाइजी पिछले कुछ समय से विवादों में घिरी हुई है। ऐसे में डायरेक्टर प्रियदर्शन का जाना फ्रेंचाइजी के लिए बड़े झटके से कम नहीं है। फिल्म छोड़ते हुए प्रियदर्शन ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह फिल्म कभी बड़े पर्दे तक पहुंच पाएगी या नहीं।
दरअसल, यह जानकारी तब सामने आई, जब निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रियदर्शन अब हेरा-फेरी 3 का निर्देशन नहीं कर रहे हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस खबर की पुष्टि करते हुए प्रियदर्शन ने कहा, "फिरोज ने जो कहा है, वह सही है। फिलहाल मेरा हेरा-फेरी 3 से कोई लेना-देना नहीं है।"
प्रियदर्शन ने फिल्म के निर्माण को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि शायद यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाएगी। फिल्म पिछले कुछ समय से कई तरह के विवादों में घिरी रही है, जिसकी वजह से इसकी रिलीज में लगातार मुश्किलें आ रही हैं।

हेरा-फेरी 3 शायद कभी बन नहीं पाएगी - प्रियदर्शन

Next Story