Mrunal Thakur Fashion: नीली मिडी ड्रेस में मृणाल का एलिगेंट और मैच्योर लुक वायरल

बॉलीवुड और टॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी स्टाइल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय के दम पर लाखों दिलों पर राज करने वाली मृणाल ने एक बार फिर अपने नए लुक से इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। हाल ही में उन्हें एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान देखा गया, जहां उनकी खूबसूरती और शालीनता ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

स्टाइलिश लुक और एलिगेंट अंदाज

मृणाल ठाकुर अपनी आगामी हिंदी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' के प्रचार में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान वह नीले रंग की स्लीवलेस मिडी ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस पर बना खूबसूरत प्रिंटेड डिजाइन उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। उन्होंने अपने बालों को हाई पोनीटेल स्टाइल में बांधा था और साथ में ब्लैक हील्स पहनी थी। उनका यह लुक न केवल ग्लैमरस था बल्कि एक परिपक्व और ग्रेसफुल वाइब भी दे रहा था। फैशन जगत में उनके इस चयन की काफी तारीफ हो रही है क्योंकि मृणाल हमेशा अपनी सादगी में भी आधुनिकता का तड़का लगाना बखूबी जानती हैं।
Hero Image


Embedded Image

तेलुगु सिनेमा में 'डकैत' के धमाका

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में मृणाल ठाकुर का सफर काफी शानदार रहा है। 'सीता रामम' और 'हाय नन्ना' जैसी सफल फिल्मों के बाद अब वह अपनी चौथी तेलुगु फिल्म 'डकैत' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में वह मशहूर अभिनेता अदिवि शेष के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है और फैंस इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा फिल्म बताई जा रही है, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

क्या तमिल सिनेमा में होने जा रही है एंट्री?

मृणाल के करियर को लेकर एक और बड़ी खबर गलियारों में घूम रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह जल्द ही कोलीवुड यानी तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख सकती हैं। चर्चा है कि उन्हें तमिल सुपरस्टार सिम्बू की 51वीं फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर साइन किया जा सकता है। इस फिल्म का अस्थाई नाम '#STR51' रखा गया है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन अगर यह सच साबित होता है, तो मृणाल के फैंस के लिए यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगा।