देसी गर्ल की वापसी: कपिल शर्मा के सामने प्रियंका चोपड़ा का शानदार अंदाज़, 'मस्तीवर्स' में एंट्री

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस जब भी भारत आती हैं, तो हर तरफ हलचल मच जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. अपने काम के सिलसिले में प्रियंका चोपड़ा बेहद कम समय के लिए मुंबई पहुंचीं, लेकिन इस छोटे से दौरे में उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दे दी. प्रियंका इस बार मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (TGIKS) के चौथे सीज़न की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए हैं.
Hero Image