Prime Video पर नंबर-1 बनी 'राख', दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा

अमेजन प्राइम की वेब सीरीज़ 'राख' लगातार दूसरे हफ्ते भी दुनियाभर में Prime Video पर हिंदी की नंबर-1 सीरीज़ बनी हुई है। 'राख' को न सिर्फ लोगों का प्यार मिल रहा है, बल्कि क्रिटिक्स भी इसकी खूब सराहना कर रहे हैं। वेब सीरीज़ को प्रोसित रॉय ने डायरेक्ट किया है और इसमें अली फजल, सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बसीर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
Hero Image


रिलीज होते ही बनी नंबर-1


Prime Video पर स्ट्रीम होने के बाद 'राख' को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कम समय में यह प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज़ में शामिल हो गई। सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी कहानी और किरदारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि यह Prime Video की ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई।

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है कहानी


रंगा-बिल्ला की कहानी से प्रेरित प्लॉट इस सीरीज़ की जान है। 'राख' की कहानी सस्पेंस, क्राइम और इमोशनल ड्रामा का बेहतरीन मिश्रण है। सीरीज़ की शुरुआत से लेकर आखिर तक कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखते हैं। हर एपिसोड के अंत में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलता है कि अगला एपिसोड तुरंत देखने का मन करता है।