शाहरुख खान के जन्मदिन पर होगा किंग साइज जश्न - 2 नवंबर को अलीबाग में चमकेगा सितारा!

Newspoint
बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान जल्द ही 60 वर्ष के होने जा रहे हैं। उनका जन्मदिन 2 नवंबर को है और इस खास मौके को वह हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाएंगे। हालांकि, इस बार उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की जगह में बदलाव हुआ है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल का जश्न मुंबई से दूर अलीबाग में मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
Hero Image


अलीबाग में होगा 60वां बर्थडे का जश्न


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए मेहमानों को निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। बताया गया है कि यह भव्य जश्न अलीबाग में होगा, जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। सभी मेहमान 1 नवंबर को ही अलीबाग पहुंच जाएंगे।

शाहरुख खान आमतौर पर अपना जन्मदिन मुंबई स्थित अपने प्रतिष्ठित बंगले 'मन्नत' में फैंस से मिलकर मनाते हैं, लेकिन वर्तमान में 'मन्नत' में रेनोवेशन का काम चल रहा है, जिसके चलते शाहरुख और उनका परिवार किराए के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गया है। माना जा रहा है कि यही कारण है कि इस साल बर्थडे पार्टी अलीबाग में आयोजित की जा रही है। उनके जन्मदिन के लिए कई खास योजनाएं बनाई गई हैं।

You may also like



'किंग' से जुड़े अपडेट की उम्मीद


शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली बड़ी फिल्म 'किंग' है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। चर्चा है कि 2 नवंबर को उनके बर्थडे के मौके पर इस फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट भी सामने आ सकता है।

सुहाना के साथ पहली बार दिखेंगे शाहरुख खान


सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अभिनय करती नजर आएंगी। यह पहला मौका होगा जब पिता-बेटी की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेगी। फिल्म की स्टार कास्ट में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारे शामिल होंगे।


पिछला साल रहा ब्लॉकबस्टर


'किंग' से पहले, शाहरुख खान को साल 2023 में स्क्रीन पर देखा गया था। उनकी लगातार तीन फिल्में - 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' - 2023 में रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शकों ने बेहद सराहा। खासकर एक्शन अवतार में फैंस ने उन्हें बहुत पसंद किया। उन्हें फिल्म 'जवान' के लिए नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint