Newspoint Logo

400 साल पुरानी कला और 7 लाख की कीमत: शनाया कपूर के लहंगे में क्या है खास?

Newspoint
शनाया कपूर ने अपनी हालिया तस्वीरों में जो लहंगा पहना है, वह कोई मामूली लिबास नहीं है। यह मशहूर फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन का एक नायाब नमूना है। रिपोर्टों के अनुसार, इस 'मेडोलालार्क' (Meadowlark) पिछवाई सिल्क लहंगे की कीमत लगभग 7,19,500 रुपये बताई जा रही है। 7 लाख से अधिक की कीमत वाला यह लहंगा अपनी शिल्प कौशल और डिजाइन के कारण फैशन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Hero Image


पिछवाई कला: 400 साल पुरानी विरासत का जश्न

इस लहंगे की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिजाइन में छिपी कला है। अनीता डोंगरे ने इसमें राजस्थान की प्रसिद्ध 'पिछवाई' चित्रकला को उकेरा है। पिछवाई कला लगभग 400 साल पुरानी है और इसका संबंध राजस्थान के नाथद्वारा से है। इस कला में आमतौर पर भगवान कृष्ण के जीवन, प्रकृति, गायों और कमल के फूलों का चित्रण किया जाता है।

शनाया के लहंगे पर हैंड-पेंटिंग (हाथ से की गई चित्रकारी) के जरिए प्रकृति की सुंदरता को दर्शाया गया है। ओलिव-ग्रीन और पीले रंग के इस सिल्क लहंगे पर नाजुक फूलों की बेलें, पत्तियां और सुंदर पक्षियों के चित्र बने हैं, जो इसे एक जीवंत पेंटिंग जैसा लुक देते हैं। यह लहंगा न केवल एक फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि भारतीय हस्तशिल्प और विरासत को भी सम्मान देता है।



डिजाइन और बनावट की बारीकियां

इस लहंगे को बनाने में रेशम (सिल्क) का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे एक शाही चमक और बेहतरीन फॉल देता है। लहंगे के साथ शनाया ने एक स्लीवलेस ब्लाउज पहना है, जो इस भारी-भरकम पारंपरिक लहंगे को एक आधुनिक और युवा टच देता है। लहंगे के बॉर्डर पर गोटा-पत्ती और सेक्विन का बारीक काम किया गया है, जो रोशनी पड़ने पर चमकता है और रात के समय या दिन के समारोहों के लिए इसे बिल्कुल उपयुक्त बनाता है।

ज्वैलरी और स्टाइलिंग ने लगाए चार चांद

इतने भव्य लहंगे के साथ शनाया की स्टाइलिंग भी उतनी ही शानदार थी। उन्होंने अपने लुक को बहुत ज्यादा भारी-भरकम ज्वैलरी से नहीं लादा, बल्कि बेहद नजाकत के साथ इसे बैलेंस किया।

You may also like



Newspoint

  • गहने: शनाया ने 'इंडीनूर' (Indinoor) ब्रांड की ज्वैलरी चुनी। उन्होंने कानों में सोने के झुमके पहने थे, जिनके साथ कनौती (ear chains) जुड़ी हुई थीं। गले में एक नाजुक चोकर नेकलेस और हाथ में एक स्टेटमेंट अंगूठी ने उनके इस राजसी लुक को पूरा किया।



  • हेयरस्टाइल: बालों को उन्होंने एक ढीली, गूंथी हुई चोटी (breadd) में स्टाइल किया था। यह हेयरस्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है और पारंपरिक कपड़ों के साथ बहुत ही सौम्य लगता है। चोटी में से निकलती हुई कुछ लटें उनके चेहरे पर गिर रही थीं, जो उन्हें एक सॉफ्ट और रोमांटिक लुक दे रही थीं।



  • मेकअप: सादगी में खूबसूरती

    शनाया का मेकअप हमेशा की तरह 'ग्लोई' और फ्रेश था। उन्होंने बहुत गहरा मेकअप करने के बजाय अपनी नेचुरल ब्यूटी को हाईलाइट किया। गालों पर गुलाबी ब्लश, होठों पर न्यूड पिंक लिपस्टिक और आंखों में हल्का काजल, बस इतना ही काफी था उन्हें खूबसूरत दिखाने के लिए। माथे पर लगी एक छोटी सी बिंदी ने उनके इस भारतीय नारी वाले रूप को पूर्णता प्रदान की।




    Loving Newspoint? Download the app now
    Newspoint