गरीबी भी नहीं रोक पाई इस बच्चे का जोश, ‘महबूबा-महबूबा’ पर डांस देख लोगों ने बजाई तालियां, वीडियो वायरल

आजकल सोशल मीडिया पर बच्चों के डांस वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कहीं कोई शादी में थिरक रहा है, तो कहीं कोई घर में रील बना रहा है। वहीं, कुछ बच्चे गली-मोहल्लों में बजने वाले ढोल-नगाड़ों पर भी खुलकर नाचते नजर आते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, वह बाकी सबसे बिल्कुल अलग है। इसमें एक बच्चा फिल्म शोले के मशहूर गाने 'महबूबा-महबूबा' पर डांस कर रहा है। खास बात यह है कि यह बच्चा कोई आम डांसर नहीं, बल्कि सड़क पर भीख मांगकर गुजारा करने वाला एक मासूम है। उसकी गरीबी और परिस्थितियों के बावजूद, उसका डांस लोगों का दिल जीत रहा है।
Hero Image


गरीबी के बीच दिखा गजब का टैलेंट

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे सड़क पर रखे स्पीकर से बज रहे 'महबूबा-महबूबा' गाने पर झूम रहे हैं। लेकिन इन सबमें सबसे खास है पीले रंग के गंदे कपड़ों में 7-8 साल का एक बच्चा, जो जबरदस्त स्वैग और एनर्जी के साथ डांस कर रहा है। वह पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ शानदार डांस मूव्स कर रहा है, जबकि उसका ध्यान सड़क से गुजरते लोगों पर भी बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर का है, और इस छोटे बच्चे के एक्सप्रेशन्स और एनर्जी ने लोगों को हैरान कर दिया है।



सोशल मीडिया पर मिल रही जमकर सराहना

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस बच्चे की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टैलेंट आज भी सड़कों पर नाचता है और किस्मत महलों में राज करती है।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'हमें किसी को उसकी परिस्थितियों से नहीं आंकना चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'गरीबी भी इस मासूम के टैलेंट को नहीं छिपा पाई।'



एक अन्य यूजर ने भावुक होकर लिखा, 'हर इंसान में टैलेंट होता है, लेकिन मजबूरियों के आगे कई बार उसे छोड़ना पड़ता है।' किसी ने कहा, 'यह बच्चा सिर्फ कपड़ों से गरीब दिखता है, लेकिन अंदर से यह बहुत अमीर है।'