बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी टिंडे की यह नई डिश, जानें आसान रेसिपी

Newspoint
लौकी, टिंडे, सीताफल, और कद्दू जैसी सब्जियां अक्सर ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही लोग नाक-भौं सिकोड़ लेते हैं। स्वाद में हल्की और सरल होने के बावजूद, इन सब्जियों को ज़्यादातर लोग पसंद नहीं करते, खासकर बच्चे। लेकिन अगर आप टिंडा खाना पसंद नहीं करते हैं, तो एक बार इसे भरता बनाकर ज़रूर ट्राई करें। यह रेसिपी आपको इसका दीवाना बना सकती है।
Hero Image


शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर टिंडे का भरता बनाने की आसान और स्वादिष्ट विधि साझा की है। इसे खाकर आपको आलू और बैंगन का भरता शायद याद भी न रहे। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

टिंडे का भरता बनाने के लिए सामग्री
मुख्य सामग्री:

टिंडे: 1 किलो
तेल: 2 बड़े चम्मच
मसाला के लिए:


सरसों का तेल: 5 बड़े चम्मच
हींग: ½ छोटा चम्मच
सूखी लाल मिर्च: 2
जीरा: 1 चम्मच
लहसुन (कटा हुआ): 1 बड़ा चम्मच
प्याज (कटा हुआ): 1 कप
अदरक (कटा हुआ): 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च (कटी हुई): 2
हल्दी: 1 चम्मच
मिर्च पाउडर: 2 चम्मच
धनिया पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
टमाटर (कटा हुआ): 1 कप
नमक: स्वादानुसार
पानी: ½ कप
कसूरी मेथी: 1 चुटकी
धनिया (कटा हुआ): मुट्ठीभर

टिंडे का भरता बनाने की विधि


टिंडों की तैयारी करें:
सबसे पहले टिंडों को अच्छे से धोकर हल्का सा तेल लगाएं। इन्हें गैस पर या रोस्टिंग ग्रिल पर उलट-पलटकर रोस्ट करें। पकने के बाद गैस बंद कर दें और इन्हें बाउल में ढककर रखें। ठंडे होने पर टिंडों के जले हुए काले छिलके को पानी में डुबोकर साफ कर लें।

मसाला तैयार करें:
एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। उसमें हींग, लाल मिर्च, जीरा, लहसुन, प्याज, अदरक, और हरी मिर्च डालकर तेज आंच पर 3-4 मिनट तक भूनें।

टिंडों को पकाएं:
टिंडों को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। इन्हें मसाले में मिलाएं। इसके साथ टमाटर और नमक डालकर अच्छी तरह से भूनें। ढककर 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

फाइनल टच:
पकने के बाद इसमें कसूरी मेथी और हरा धनिया डालें। अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें। टिंडे का पौष्टिक और स्वादिष्ट भरता तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ परोसें।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint