घर की बालकनी में उगाएं करी पत्ते का हरा-भरा पौधा, यहां जानिए सबसे आसान तरीका
अगर आपको भी किचन में ताजे करी पत्तों की खुशबू पसंद है और आप चाहते हैं कि ये हमेशा आपके पास रहें, तो क्यों न इसे खुद अपने घर में ही उगाया जाए? करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर गमले में करी पत्ते का पौधा कैसे आसानी से उगा सकते हैं।
गमले और मिट्टी की सही तैयारी
करी पत्ते का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले आपको एक मीडियम साइज का गमला लेना है जिसमें नीचे से पानी निकलने के लिए ड्रेनेज होल जरूर हो।
अब इसमें आप 50% सामान्य बगीचे की मिट्टी, 30% गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट और 20% रेत मिलाकर डालें। इससे पौधा जल्दी ग्रो करेगा।
मॉनसून में क्यों लगाएं पौधा?
मॉनसून सीजन करी पत्ते का पौधा लगाने के लिए सबसे बेस्ट टाइम होता है क्योंकि इस समय मिट्टी में नमी रहती है और पौधे को ग्रो होने में आसानी होती है। आप किसी अच्छी नर्सरी से करी पत्ते की पौध खरीद सकते हैं या फिर किसी जानने वाले से इसकी कटिंग भी ले सकते हैं।
पौधा कैसे लगाएं?
पानी और देखभाल कैसे करें?
30 दिन में दिखेगा रिजल्ट
अगर आप रोजाना हल्की देखभाल करते हैं तो सिर्फ 30 दिनों में आपको पौधे में नई पत्तियां नजर आने लगेंगी।
2-3 महीने में पौधा इतना ग्रो कर जाएगा कि आप इसकी पत्तियों को किचन में इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
हेल्थ और स्वाद दोनों के लिए फायदेमंद
करी पत्ता न केवल डिश का टेस्ट बढ़ाता है बल्कि यह डाइजेशन, बालों और स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए इसे घर में उगाना एक हेल्दी और स्मार्ट ऑप्शन है।
तो अब जब घर बैठे ही आप ताजे करी पत्ते उगा सकते हैं, तो बाजार से लाने की जरूरत ही क्या है? थोड़ी सी मेहनत और सही देखभाल से आप घर के आंगन या बालकनी में अपना छोटा-सा करी पत्ता गार्डन तैयार कर सकते हैं। ये न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएगा, बल्कि आपके घर की हरियाली में भी चार चांद लगा देगा।

- पौधे की जड़ को मिट्टी में अच्छे से गाड़ दें।
- इसके बाद हल्का सा पानी दें ताकि मिट्टी अच्छी तरह सेट हो जाए।
- गमले को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की हल्की धूप आती हो, लेकिन बहुत तेज धूप से बचाएं।
पानी और देखभाल कैसे करें?
- रोज पानी देने की जरूरत नहीं है। जब मिट्टी ऊपर से सूखी लगे तभी पानी दें।
- ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं, खासतौर पर बरसात में।
- हर 15 दिन में एक बार लिक्विड खाद (जैसे गोबर की खाद या मछली की खाद) दें।