कैप्सूल वार्डरोब कैसे बनाएं: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
हर सुबह "क्या पहनूं?" इस सवाल से जूझना थकाऊ हो सकता है। ऐसे में कैप्सूल वार्डरोब एक शानदार समाधान है। यह एक सोच-समझकर बनाई गई वॉर्डरोब होती है जिसमें कम लेकिन स्टाइलिश और आपस में मैच होने वाले कपड़े होते हैं। यहां हम एक आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड शेयर कर रहे हैं जिससे आप खुद के लिए एक परफेक्ट कैप्सूल वार्डरोब तैयार कर सकते हैं।
स्टेप 1: अपने स्टाइल और लाइफस्टाइल को समझें
सबसे पहले यह पहचानें कि आपकी रोजमर्रा की ज़िंदगी किस तरह की है—ऑफिस, कॉलेज, घर या ट्रैवल। फिर सोचें कि आपको किस तरह का फैशन पसंद है—क्लासी, कैज़ुअल, एथनिक या बोहो।स्टेप 2: डी-क्लटर करें
अब अपनी पूरी वॉर्डरोब निकालें और तीन कैटेगरी में बांटें:- हमेशा पहने जाने वाले
- शायद कभी-कभी
- बिल्कुल नहीं पहनते
- तीसरी कैटेगरी को दान या रीसायकल कर दें।
स्टेप 3: न्यूट्रल बेस तैयार करें
कैप्सूल वॉर्डरोब में न्यूट्रल कलर जैसे काला, सफेद, ग्रे, नेवी और बेज बेसिक माने जाते हैं। जीन्स, ट्राउज़र, बेसिक टीज़, शर्ट्स और जैकेट्स इन रंगों में रखें ताकि ये आसानी से बाकी कपड़ों से मैच हो सकें।स्टेप 4: वर्सेटाइल पीस चुनें
ऐसे कपड़े चुनें जो एक से ज्यादा तरीकों से पहने जा सकें। जैसे एक ब्लेज़र जो ऑफिस में भी चले और डिनर डेट पर भी। या एक ड्रेस जो जैकेट और स्नीकर्स के साथ कैज़ुअल लगे और हील्स के साथ पार्टी वियर बन जाए।Next Story