हर मौसम में खिलेगा आपका गार्डन, लगाएं ये खूबसूरत पेटूनिया फूल

Newspoint
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का गार्डन रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूलों से खिला रहे, तो पेटूनिया का पौधा जरूर लगाएं। यह पौधा न सिर्फ देखने में खूबसूरत होता है बल्कि इसकी खुशबू भी मन को बहुत भाती है। इसे घर में ग्रो बैग, गमले या हैंगिंग पॉट में बड़ी आसानी से उगाया जा सकता है।
Hero Image


पेटूनिया क्या है?

पेटूनिया एक सजावटी फूलों वाला पौधा है जो नीले, लाल, गुलाबी, सफेद, पीले और बैंगनी जैसे कई रंगों में मिलता है। इसे सालभर कभी भी लगाया जा सकता है लेकिन इसे ठंड से बचाना जरूरी होता है।

पेटूनिया कब और कैसे लगाएं?


अगर आप इसे बीज से उगाना चाहते हैं, तो वसंत या ठंडी के अंत में इसे बोना सबसे अच्छा रहता है। इसके लिए:

  1. ग्रो बैग या गमले में उपजाऊ मिट्टी भरें।
  2. मिट्टी को हल्का गीला करें।
  3. ऊपर से बीज छिड़कें, लेकिन मिट्टी से ढकें नहीं क्योंकि बीज को उगने के लिए रोशनी चाहिए।
  4. कुछ ही दिनों में (7 से 15 दिन में) अंकुरण शुरू हो जाएगा।

कटिंग से कैसे उगाएं?


पेटूनिया को स्टेम कटिंग से भी लगाया जा सकता है:

  1. एक स्वस्थ पौधे से 4-5 इंच की डंडी काटें।
  2. नीचे के पत्ते हटा दें।
  3. गमले में लगाकर हल्का पानी दें।
  4. कुछ दिनों में जड़ें निकलने लगेंगी और नया पौधा तैयार हो जाएगा।

पेटूनिया के फूलों की किस्में:

  1. ग्रैंडिफ्लोरा – बड़े और सुंदर फूल।
  2. मल्टीफ्लोरा – छोटे लेकिन ज्यादा फूल।
  3. मिलेफ्लोरा – बहुत छोटे फूल, दिखने में प्यारे।
  4. वेव पेटूनिया – हैंगिंग बास्केट के लिए बेस्ट।

कैसी मिट्टी चाहिए?

पेटूनिया को उपजाऊ और हल्की मिट्टी चाहिए। आप मिट्टी में गोबर की खाद, कंपोस्ट और पीटमॉस मिलाकर और भी बेहतर बना सकते हैं।


पानी और देखभाल:

पेटूनिया को हर दिन पानी देने की जरूरत नहीं होती। सप्ताह में 1-2 बार ही काफी है। ध्यान रखें कि पत्तों पर पानी न पड़े, वरना पौधा सड़ सकता है।

पौधों को कीड़ों से कैसे बचाएं?

अगर पत्तियों पर सफेद कीड़े या पाउडरी परत दिखे तो नीम का स्प्रे करें या जैविक कीटनाशक का इस्तेमाल करें।


घर पर पेटूनिया लगाना बहुत ही आसान और मजेदार है। अगर आप भी अपने गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं तो इस बार पेटूनिया जरूर ट्राय करें।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint