How To Use Milk On Face: दूध के इस्तेमाल से चेहरे को कैसे चमकाएं, नए साल में पाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन

Newspoint
प्राचीन काल से ही दूध का उपयोग त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। दूध में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और लैक्टिक एसिड त्वचा को निखारने और पोषण देने में मदद करते हैं।
Hero Image


Newspoint


आजकल के बढ़ते प्रदूषण, तनाव और खराब लाइफस्टाइल के कारण त्वचा थकी-थकी और मुरझाई हुई दिखाई देती है। ऐसे में लोग स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स, फेशियल्स और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। यदि आप भी घरेलू नुस्खों पर विश्वास रखते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। हम आपको नए साल में चेहरे को चमकदार बनाने के तरीके बताएंगे, खासकर कच्चे दूध के इस्तेमाल से।


दरअसल, कच्चे दूध में ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा की कई समस्याओं को दूर करते हैं। यदि आप नियमित रूप से कच्चे दूध का सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं, तो आपकी त्वचा में निखार और ग्लो बना रहेगा। आइए जानते हैं कच्चे दूध के उपयोग के कुछ प्रभावी तरीके।

1. क्लींजर के रूप में

कच्चे दूध का इस्तेमाल आप क्लींजर के रूप में कर सकती हैं। इसके लिए एक कॉटन बॉल को कच्चे दूध में डुबोकर चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट तक छोड़ने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा अंदर से साफ हो जाएगी और निखरने लगेगी।


2. स्क्रब के रूप में

Newspoint

कच्चे दूध को स्क्रब के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी और 1 चम्मच चावल का आटा मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाकर स्क्रब करें और फिर धो लें। यह स्क्रब मृत कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा को ताजगी प्रदान करता है।

3. फेस मास्क के रूप में

कच्चे दूध से आप एक बेहतरीन फेस मास्क भी बना सकती हैं। इसके लिए 2 चम्मच दूध में 1 चम्मच शहद और थोड़ी सी बेसन मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क त्वचा की नमी को बनाए रखता है और उसे मुलायम बनाता है।

4. टोनर के रूप में

Newspoint


कच्चा दूध एक प्राकृतिक टोनर के रूप में काम करता है। इसके लिए सबसे पहले कच्चे दूध को फ्रिज में ठंडा कर लें। फिर एक कॉटन पैड की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें। बाद में चेहरा धो लें। यह त्वचा को टाइट और फ्रेश बनाता है।


5. डार्क सर्कल्स के लिए

अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं, तो कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। ठंडे दूध में एक कॉटन पैड भिगोकर आंखों के नीचे रखें और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। यह डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करता है और आंखों को राहत भी देता है।

दूध का यह उपयोग करके आप नए साल में अपनी त्वचा को निखार सकती हैं और प्राकृतिक खूबसूरती पा सकती हैं।


Loving Newspoint? Download the app now
Newspoint