देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों में भारी बारिश के आसार
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले छह दिनों के दौरान कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी। वहीं, पूर्वोत्तर तथा पश्चिमी क्षेत्रों में भी और अधिक वर्षा होने के आसार जताए हैं।
आईएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सुबह से दोपहर के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
Next Story