AC में गैस भरवाने के नाम पर हो रहा है Scam! सर्विस करवाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

गर्मियों और मानसून के मौसम में AC की सर्विसिंग का काम तेजी से बढ़ जाता है। इसी दौरान कई लोग "AC में गैस खत्म हो गई है" कहकर ग्राहकों से हजारों रुपये वसूल लेते हैं। कई बार AC में कोई परेशानी भी नहीं होती, लेकिन गैस भरने के नाम पर लोगों को ठग लिया जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि AC में गैस कब भरवानी चाहिए और इस तरह के Scam से कैसे बचा जा सकता है।
Hero Image


क्या हर साल AC में गैस भरवाना जरूरी है?


एयर कंडीशनर एक Closed System होता है। अगर AC में कोई लीकेज नहीं है, तो गैस कई सालों तक खत्म नहीं होती। इसलिए हर साल गैस भरवाने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर कोई टेक्नीशियन बिना जांच किए सीधे गैस भरने की सलाह देता है, तो सतर्क हो जाएं।

कैसे होता है Scam?


कई फर्जी टेक्नीशियन सर्विस के दौरान कहते हैं कि AC की गैस खत्म हो गई है। ग्राहक तकनीकी जानकारी न होने की वजह से उनकी बात मान लेते हैं। इसके बाद गैस भरने के नाम पर 2,000 से 5,000 रुपये या उससे ज्यादा वसूल लिए जाते हैं। कई मामलों में गैस भरी ही नहीं जाती या बहुत कम मात्रा में भरकर पूरा पैसा ले लिया जाता है।