LPG KYC Scam Alert: Indane, Bharat Gas और HP Gas यूजर्स को निशाना बना रहे साइबर ठग

देशभर में डिजिटल फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब साइबर ठग LPG गैस उपभोक्ताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। Indane, Bharat Gas और HP Gas के ग्राहकों को फर्जी KYC अपडेट मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनमें गैस कनेक्शन बंद होने या सब्सिडी रुकने की चेतावनी दी जाती है।
Hero Image


इन मैसेज का मकसद लोगों को डराकर उनकी निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल करना है। कई मामलों में ग्राहकों को APK File डाउनलोड करने या किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जा रहा है।


कैसे काम करता है LPG KYC Scam?

साइबर अपराधी WhatsApp, SMS या कॉल के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं। मैसेज में लिखा होता है कि अगर तुरंत LPG KYC Update नहीं किया गया, तो गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा या सब्सिडी रोक दी जाएगी।


इसके बाद ग्राहकों को एक लिंक भेजा जाता है या APK File डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही कोई यूजर यह ऐप इंस्टॉल करता है, ठग उसके मोबाइल और बैंकिंग डेटा तक पहुंच बना सकते हैं।

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे फर्जी ऐप्स में मालवेयर और स्पाइवेयर छिपे होते हैं, जो OTP, बैंक डिटेल्स और निजी जानकारी चोरी कर सकते हैं।



किन गैस कंपनियों के नाम का हो रहा इस्तेमाल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा फर्जी मैसेज तीन बड़ी LPG कंपनियों के नाम पर भेजे जा रहे हैं:

  • Indian Oil Corporation की Indane Gas
  • Bharat Petroleum की Bharat Gas
  • Hindustan Petroleum की HP Gas
इन कंपनियों के नाम और लोगो का इस्तेमाल करके लोगों को भ्रमित किया जा रहा है ताकि मैसेज असली लगे।


APK File डाउनलोड करना क्यों खतरनाक है?

कई यूजर्स को KYC अपडेट के नाम पर APK File भेजी जा रही है। यह एंड्रॉयड ऐप की इंस्टॉलेशन फाइल होती है, जिसे Google Play Store के बाहर से डाउनलोड कराया जाता है।

साइबर सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, किसी भी अनजान APK File को डाउनलोड करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। इससे फोन हैक होने, बैंक अकाउंट खाली होने और निजी डेटा चोरी होने का खतरा बढ़ जाता है।