ट्रेन में सफर के दौरान Blinkit से मंगाएं दवाइयां, मोबाइल चार्जर और बच्चों का सामान
ट्रेन में सफर करते समय कभी जरूरी सामान घर पर छूट जाता है, तो कभी अचानक दवाइयों या मोबाइल चार्जर की जरूरत पड़ जाती है। ऐसी स्थिति में यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। अब क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के जरिए ट्रेन यात्रा के दौरान भी जरूरी सामान ऑर्डर किया जा सकता है। पहले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए मुख्य रूप से खाने की डिलीवरी की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब यात्रियों के लिए दूसरे जरूरी सामान मंगाने के विकल्प भी उपलब्ध हैं।
फिलहाल यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई जा रही है। हालांकि, भविष्य में इसे देश के दूसरे प्रमुख रेलवे स्टेशनों तक भी बढ़ाए जाने की संभावना है। इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर रुकने के दौरान जरूरी सामान हासिल करने में आसानी हो सकती है।
हालांकि, ऑर्डर देने से पहले संबंधित रेलवे स्टेशन पर Blinkit की सेवा उपलब्ध होने और ट्रेन के वहां रुकने के समय की पुष्टि जरूर कर लें। इससे सामान समय पर मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा के दौरान होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।
रेलवे और Blinkit ने मिलाया हाथ
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण रेलवे के सलेम डिवीजन ने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit के साथ एक औपचारिक समझौता किया है।फिलहाल यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई जा रही है। हालांकि, भविष्य में इसे देश के दूसरे प्रमुख रेलवे स्टेशनों तक भी बढ़ाए जाने की संभावना है। इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर रुकने के दौरान जरूरी सामान हासिल करने में आसानी हो सकती है।
ट्रेन में सफर करते समय Blinkit से क्या-क्या मंगा सकते हैं?
Blinkit की इस सुविधा के जरिए यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से कई तरह के सामान ऑर्डर कर सकते हैं। इनमें शामिल हैं:- दवाइयां और मेडिकल से जुड़ा जरूरी सामान
- पर्सनल केयर और हाइजीन प्रोडक्ट्स
- मोबाइल चार्जर और अन्य टेक एक्सेसरीज
- खाने-पीने की चीजें और स्नैक्स
- बच्चों और शिशुओं के लिए जरूरी सामान
ट्रेन में Blinkit से सामान ऑर्डर कैसे करें?
अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और किसी जरूरी सामान की जरूरत पड़ती है, तो Blinkit ऐप के जरिए ऑर्डर करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर Blinkit ऐप खोलें।
- उस रेलवे स्टेशन की लोकेशन या पिन कोड दर्ज करें, जहां आपकी ट्रेन रुकने वाली है।
- अपनी जरूरत का सामान चुनकर शॉपिंग कार्ट में जोड़ें।
- ऑर्डर पूरा करते समय ट्रेन का नाम, ट्रेन नंबर, कोच नंबर और बर्थ की जानकारी दर्ज करें।
हालांकि, ऑर्डर देने से पहले संबंधित रेलवे स्टेशन पर Blinkit की सेवा उपलब्ध होने और ट्रेन के वहां रुकने के समय की पुष्टि जरूर कर लें। इससे सामान समय पर मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा के दौरान होने वाली अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।
Next Story