PF खाताधारकों के लिए बड़ी अपडेट: अगर आपके पास भी हैं दो UAN तो अपनाएं यह आसान तरीका।

आजकल नौकरी बदलना आम बात हो गई है और इस प्रक्रिया में कई बार कर्मचारी UAN (Universal Account Number) से जुड़ी समस्या का सामना करते हैं। कुछ लोगों के नाम पर दो या दो से अधिक UAN नंबर बन जाते हैं, जो शुरू-शुरू में मामूली लगता है लेकिन आगे चलकर PF ट्रांसफर और निकासी में बड़ी समस्या बन सकता है।
Hero Image


एक सदस्य एक UAN: EPFO का मूल नियम

EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) का स्पष्ट नियम है “One Member, One UAN”, यानी आपके पूरे सेवा जीवन में केवल एक ही यूनिवर्सल अकाउंट नंबर मान्य होना चाहिए। इसके बावजूद, सिस्टम या कंपनी के गलत रिकॉर्ड के कारण हजारों लोगों के नाम पर दो या अधिक UAN सक्रिय रूप से मौजूद हैं।

दो UAN कैसे बन सकते हैं?

सबसे आम वजह यह होती है कि जब आप नई कंपनी जॉइन करते हैं और अपने पुराने UAN की जानकारी HR को नहीं देते, तो सिस्टम स्वतः नया UAN बना देता है। कभी-कभी यह गलती पुराने नियोक्ता की तरफ से भी हो सकती है अगर उसने आपकी निकासी तिथि (exit date) अपडेट नहीं की हो। ऐसे में सिस्टम यह समझता है कि आप अभी भी पिछले कार्य में हैं और नई कंपनी के लिए नया UAN जेनरेट कर देता है।


दो UAN को मर्ज कैसे करें?

अगर आपके नाम पर दो UAN हैं, तो कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि EPFO ने इसका समाधान पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कर रखा है। इसे मर्ज करने का तरीका बहुत सरल है:

  1. सबसे पहले unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर अपने वर्तमान UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें।


  • लॉगिन के बाद Online Services में जाएं और “One Member One EPF Account” विकल्प चुनें।

  • यहाँ अपने व्यक्तिगत और KYC विवरणों को ध्यान से जांचें। यदि संभव हो तो अपना वर्तमान नियोक्ता (employer) चुनें क्योंकि इससे प्रक्रिया तेज होती है।

  • अब पुराने PF Member ID या UAN का विवरण दर्ज करें और Get Details पर क्लिक करें।

  • मोबाइल पर आए OTP को वेरिफाई करें, डिक्लेरेशन स्वीकार करें और सबमिट करें।


  • इसके बाद आपका नियोक्ता अनुरोध को प्रोसेस करेगा और आपके दोनों UAN मर्ज कर दिए जाएंगे।

  • इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपका PF (Provident Fund) और UAN एक ही नंबर पर लिंक हो जाएगा, जिससे भविष्य में PF ट्रांसफर, निकासी या बलेंस ट्रैकिंग जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।