EPFO का नया अपडेट, अब UAN फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य
डियर मेंबर, आपके UAN का आधार फेस ऑथेंटिकेशन नहीं हुआ है। PMVBRY के फायदों के लिए FAT करवाना बहुत ज़रूरी है। कृपया UMANG ऐप के ज़रिए तुरंत अपना FAT पूरा कर लें। यह संदेश EPFO की तरफ से उन लोगों को भेजा जा रहा है जिनका फेस ऑथेंटिकेशन नहीं हुआ है। EPFO ने साफ कर दिया है कि जिनका फेस ऑथेंटिकेशन नहीं हुआ है, उन्हें UMANG ऐप में जाकर तुरंत प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) के तहत मिलने वाली सुविधाओं के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अब अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसका लाभ सिर्फ पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को वेज इंसेंटिव के तौर पर मिलता है। इन्हीं कर्मचारियों की पहचान और योग्यता को पुख्ता करने के लिए EPFO ने फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। लेकिन इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको स्मार्टफोन में UMANG ऐप और AadhaarFaceRD ऐप इंस्टॉल करना होगा। बिना इन दोनों ऐप्स के प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती।
सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप खोलें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा MPIN डालकर लॉगिन करें।
Step 2:
लॉगिन करने के बाद सर्च बार में EPFO Services खोजें और उसमें दिए गए Face Authentication विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3:
अब आवश्यक विवरण दर्ज करें, जैसे आपका UAN नंबर, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
Step 4:
इसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन के लिए अनुमति दें। आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके आगे बढ़ें।
Step 5:
अब आपको AadhaarFaceRD ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। कैमरे के सामने अपना चेहरा रखें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। सही पहचान के लिए सिस्टम आपकी लाइव फोटो कैप्चर करेगा।
सफल वेरिफिकेशन के बाद आपका UAN Face Authentication पूरा हो जाएगा।
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना क्या है?
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना केंद्र सरकार की एक योजना है, जिसका लाभ सिर्फ पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को वेज इंसेंटिव के तौर पर मिलता है। इन्हीं कर्मचारियों की पहचान और योग्यता को पुख्ता करने के लिए EPFO ने फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। लेकिन इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको स्मार्टफोन में UMANG ऐप और AadhaarFaceRD ऐप इंस्टॉल करना होगा। बिना इन दोनों ऐप्स के प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकती।UAN Face Authentication कैसे करें (Step-by-Step Guide)
Step 1:सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप खोलें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर तथा MPIN डालकर लॉगिन करें।
Step 2:
लॉगिन करने के बाद सर्च बार में EPFO Services खोजें और उसमें दिए गए Face Authentication विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3:
अब आवश्यक विवरण दर्ज करें, जैसे आपका UAN नंबर, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर।
Step 4:
इसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन के लिए अनुमति दें। आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके आगे बढ़ें।
Step 5:
अब आपको AadhaarFaceRD ऐप पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। कैमरे के सामने अपना चेहरा रखें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। सही पहचान के लिए सिस्टम आपकी लाइव फोटो कैप्चर करेगा।
सफल वेरिफिकेशन के बाद आपका UAN Face Authentication पूरा हो जाएगा।
सभी कर्मचारी ले सकते हैं फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया का फायदा
EPFO के अनुसार प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना मुख्य तौर पर नए सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के लिए है। हालांकि, इस योजना का लाभ कोई भी ले सकता है, क्योंकि फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना सभी कर्मचारियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। इससे आपकी EPF प्रोफाइल अधिक सुरक्षित रहती है और खाते का वेरिफिकेशन भी पूरी तरह अपडेट हो जाता है।Next Story