इस राज्य में बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, 5 रुपये तक महंगा हो सकता है ईंधन
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। खासतौर पर एक राज्य में ऐसा फैसला लिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ सकता है। खबर है कि यहां ईंधन की कीमतों में प्रति लीटर 5 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए विस्तार से समझते हैं पूरा मामला।
हालांकि, सरकार ने यह भी साफ किया है कि 5 रुपये की सीमा अधिकतम है। वास्तविक बढ़ोतरी इससे कम भी हो सकती है और यह पूरी तरह सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा।
सरकार का कहना है कि यह कदम सामाजिक योजनाओं को मजबूत करने के लिए जरूरी है, लेकिन विपक्ष ने इसे आम जनता पर बोझ बताया है।
किस राज्य में बढ़ सकते हैं दाम
हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। राज्य विधानसभा में एक संशोधन बिल पास किया गया है, जिसके तहत पेट्रोल और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर तक का सेस लगाने का प्रावधान किया गया है।हालांकि, सरकार ने यह भी साफ किया है कि 5 रुपये की सीमा अधिकतम है। वास्तविक बढ़ोतरी इससे कम भी हो सकती है और यह पूरी तरह सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा।
सेस लगाने की वजह क्या है
इस फैसले के पीछे सिर्फ राजस्व बढ़ाना ही मकसद नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अतिरिक्त सेस से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल समाज के कमजोर वर्गों, खासकर अनाथ और विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए किया जाएगा।सरकार का कहना है कि यह कदम सामाजिक योजनाओं को मजबूत करने के लिए जरूरी है, लेकिन विपक्ष ने इसे आम जनता पर बोझ बताया है।
Next Story