गद्दी की भूख में दांव पर लगी आस्था… मुरादाबाद के काली माता मंदिर में पूर्व मंहत ने साथियों संग की संतों से मारपीट

Newspoint

Moradabad Temple Gaddi Dispute: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के मुगलपुरा थाना इलाके के चौकी लालबाग स्थित प्राचीन सिद्धपीठ काली माता मंदिर की गद्दी को लेकर विवाद गहरा गया है. जूना अखाड़ा द्वारा अनैतिक गतिविधियों के आरोप में अप्रैल में पदमुक्त किए गए पूर्व महंत सज्जन गिरि ने अपने दर्जनों साथियों संग मंदिर परिसर में धावा बोल दिया. आरोपियों ने जबरन गद्दी पर कब्जे की नीयत से वर्तमान महंत विनय गिरि और अन्य संतों के साथ लाठीडंडों से मारपीट की है.

Hero Image