भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Bhandara Ganja Seizure: भंडारा जिले के राष्ट्रीयराजमार्ग स्थित सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल टीम और साकोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ओडिशा से नागपुर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे इस मादक पदार्थ को आयशर ट्रक में कैरेटों के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
वाहन की जांच प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के नारकोटिक्स विभाग को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि – ओडिशा के संबलपुर से आयशर ट्रक के जरिए बड़ी मात्रा में गांजे की खेप नागपुर ले जाई जा रही है।
सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाईसूचना की पुष्टि होने के बाद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी सतीश ठाणेदार और महादेव आचरेकर के नेतृत्व में टीम ने साकोली पुलिस के सहयोग से सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर जाल बिछाया। सुबह करीब 10:30 बजे संदिग्ध ट्रक के