Box Office पर जुलाई रहेगा खास, Alia की Alpha से Ajay की Dhamaal 4 तक, देखें पूरी List

Newspoint
Newspoint

मनोरंजन के लिए जुलाई का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है। ऐसे में सिनेमा लवर्स के लिए इस महीने में कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस बार पर्दे पर एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी का तड़का लगने जा रहा है। कई फैंस को इन फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार भी कर रहे होंगे। अगर आप सिनेमा लवर्स हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि जुलाई के महीने में कौनसी फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचाएंगी, तो यह लेख आपके लिए है। 

Hero Image

अल्फा

जुलाई की शुरुआत में Yash Raj Films की स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म  ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में धमाका मचाने के लिए तैयार है। आलिया भट्ट और शरवरी ‘अल्फा’ में मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देश शिव रवैल ने किया है, जो कि दमदार एक्शनथ्रिलर बेस्ड है। इसके साथ ही इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।  फिल्म की कहानी की बात करें, तो एक खतरनाक हत्यारे के शुरुआती दिनों और उसके बैकग्राउंड पर बनी है, जो फैंस को जबरदस्त सस्पेंस और एक्शन का एहसास दिलाएगी।