नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट में प्रस्ताव पास
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होने के बाद अब जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. हालांकि, नाम बदलने की अंतिम औपचारिकताएं अभी पूरी होनी बाकी हैं.
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दिल्लीNCR का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है. इसे पब्लिकप्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित किया गया है. पहले चरण में एक रनवे और यात्री टर्मिनल बनाया गया है, जिसकी सालाना क्षमता करीब 1.2 करोड़ यात्रियों की है. भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर करीब 7 करोड़ यात्री सालाना करने की योजना है. इस एयरपोर्ट से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दबाव कम हुआ है.
1. भवन निर्माण नियम: प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में मॉडल भवन विनियम2026 लागू करने को मंजूरी.
2. धान खरीद नीति: खरीफ विपणन वर्ष 202627 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की नीति तय.
3. स्टार्टअप योजना: उत्तर प्रदेश स्टार्टअप क्रय योजना2026 को मंजूरी.
4. AI मिशन: प्रदेश में उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना और संचालन को मंजूरी.
5. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को एक अतिरिक्त साड़ी देने का फैसला.
6. भदोही का नाम बदलेगा: भदोही जिले का नाम बदलकर संत रविदासनगर भदोही करने के प्रस्ताव को मंजूरी.
7. सड़क चौड़ीकरण: मैनपुरी में शिकोहाबादभोगांव राज्य मार्ग संख्या84 को चार लेन बनाने और मजबूत करने के लिए संशोधित प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी.
8. ब्याज माफी योजना: उत्तर प्रदेश ब्याज माफी योजना2026 लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी.