Lock Upp 2 के Promo में फूट-फूटकर रोईं Akanksha Chamola, अब खुलेगा तलाक के नाटक का सच!

Newspoint

टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने शो के पहले ही एपिसोड से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। शो के प्रीमियर पर आकांक्षा ने दावा किया था कि वह और उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना शादी के 10 साल बाद एकदूसरे से अलग हो रहे हैं और पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। इस खबर से फैंस काफी हैरान थे, लेकिन अब चर्चा है कि यह सब सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए किया गया था।

Hero Image

सोशल मीडिया पर खुलासे से मचा हड़कंप
Newspoint

रियलिटी शोज से जुड़ी खबरें देने वाले सोशल मीडिया पेज ‘मिस्टर खबरी’ ने दावा किया है कि आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से अलग होने की बात सिर्फ शो को हाइप देने के लिए कही थी। खबरी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक की बात पब्लिसिटी के लिए कही थी। यह पहले से तय किया गया एक नाटक था, जिसमें नेटफ्लिक्स, गौरव और आकांक्षा सभी शामिल थे। शो की टीआरपी और चर्चा बढ़ाने के लिए यह एक बहुत ही घटिया तरीका था।”