साउथ इंडियन खाने को दें नया ट्विस्ट, शेफ कुणाल की इस रेसिपी से बनाएं इंस्टेंट काला चना डोसा
हिमाचली खबर: Instant Chana Dosa Recipe: सुबह का नाश्ता हो या शाम की भूख हर कोई कुछ न कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी खाना पसंद करता है। कई लोगों को साउथ इंडियन खाना पसंद होता है जिसमें इडली, डोसा, सांभर, रसम आदि चीजें शामिल हैं। वहीं, ज्यादातर लोगों को डोसा खाना बहुत पसंद होता है। आमतौर पर डोसा चावल और दाल को भिगोकर बनाया जाता है जिसमें घंटों लगते हैं। लेकिन अगर आप इस डोसे को नए ट्विस्ट के साथ खाना चाहते हैं तो इस बार चावल या दाल से नहीं बल्कि काले चने से डोसा बना सकते हैं।
काला चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इससे बनने वाला डोसा स्वाद और सेहत का अच्छा कॉम्बिनेशन साबित हो सकता है। इसे आप झटपट घर पर तैयार कर सकते हैं बस बनाने से पहले काले चनों को रातभर भिगोकर रखें। इस डोसे की खास रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं जो सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
सामग्रीकाला चना 1/2 कप
सूजी 1/2 कप
दही1/2 कप
हरी मिर्च 2
लहसुन 1
अदरक1/2 इंच
करी पत्ता 56
जीरा 1 चम्मच
नमक स्वादानुसार
पानी 1 कप
सबसे पहले काले चनों को रातभर भिगोकर रखें। अब एक मिक्सर जार में काला चना, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, जीरा, करी पत्ता, सूजी, दही, स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से ग्राइंड करें। इसे बारीक होने तक अच्छे से पीस लें। अब इस बैटर को किसी बाउल में निकाल लें और इसे करीब 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
सबसे पहले तवे को गरम करने के लिए रखें और तब तक गर्म करें जब तक इसमें हल्का धुआं न आने लगे। डोसा पकाने से पहले तवे पर जरा सा पानी का छिड़काव करें। पानी भाप बनकर उड़ जाएगा तो कपड़े से इसे पोंछ लें इससे तवा नॉनस्टिक रहेगा।
अब बैटर लेकर करछी की मदद से उसे तवे पर फैलाएं। जैसे ही डोसा थोड़ा पकने लगे तो उसपर हल्का सा तेल डालें और कुछ देर और पकने दें। धीरेधीरे डोसा चारों तरफ से पकने लगेगा। जब डोसा तैयार हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें। आप इसे रोल करके भी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।