Housing Scheme: ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम लॉन्च, 1,626 प्लॉटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू; जानें कीमत
Greater Agra Housing Scheme: अगर आप आगरा में अपना घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आगरा विकास प्राधिकरण ने ग्रेटर आगरा हाउसिंग स्कीम के तहत दो नई टाउनशिप गंगापुरम और नर्मदापुरम में कुल 1,626 आवासीय प्लॉटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
इच्छुक आवेदक 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ADA की ऑफिशियल वेबसाइट और जनहित पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन की सुविधा नहीं होगी।
ग्रेटर आगरा परियोजना के तहत एत्मादपुर क्षेत्र के रायपुर और रहनकलां गांव में करीब 450 हेक्टेयर क्षेत्र में 10 आधुनिक टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। पहले चरण में गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। ये टाउनशिप इनर रिंग रोड के पास विकसित की जा रही हैं, जिससे भविष्य में बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है।
प्लॉट की कीमत कितनी है?आगरा विकास प्राधिकरण ने सभी श्रेणियों के प्लॉटों की दर 33,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की है। पंजीकरण के समय सामान्य वर्ग के आवेदकों को प्लॉट की अनुमानित कीमत का 10 प्रतिशत, जबकि आरक्षित वर्ग के आवेदकों को 5 प्रतिशत राशि पंजीकरण शुल्क के रूप में जमा करनी होगी।
नर्मदापुरम टाउनशिप में उपलब्ध प्लॉट- एलआईजी : 220 प्लॉट
- एमआईजीI : 144 प्लॉट
- एमआईजीII : 296 प्लॉट
- एचआईजीI : 9 प्लॉट
- एचआईजीII : 49 प्लॉट
कुल प्लॉट: 718
गंगापुरम टाउनशिप में उपलब्ध प्लॉट