मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस

Newspoint

हिमाचली खबर: सपा संस्थापक मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. वह 38 साल के थे. लखनऊ के सिविल हास्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. प्रतीक यादव भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे. अपर्णा यादव वर्तमान में महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं.

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के सिविल अस्पताल में ली अंतिम सांस

दरअसल, एक हफ्ते पहले बीमार होने के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालात स्थिर होने के बाद उन्हें घर लाया गया था. मेदांता में भर्ती होने के दौरान अखिलेश यादव और डिंपल यादव उन्हें देखने भी गए थे.

Hero Image