'सिया पॉइंट किधर है…', केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद लोहागढ़ किले में बढ़े 25% टूरिस्ट, हर को कोई ढूंढ रहा 400 फीट गहरी वो खाई

Newspoint

Siya Point Lohagarh: महाराष्ट्र की ऐतिहासिक धरोहर और छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज की शान का प्रतीक लोहागढ़ किला इन दिनों एक बेहद अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण वजह से सुर्खियों में है. रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की सनसनीखेज हत्या के बाद इस ऐतिहासिक किले पर पर्यटकों का नजरिया पूरी तरह बदल चुका है. जिस किले में कभी मावलों के शौर्य की गाथाएं गूंजती थीं, वहां अब आने वाले पर्यटक एक खौफनाक मर्डर स्पॉट की तलाश कर रहे हैं.

Hero Image
Newspoint

आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने मिलकर केतन अग्रवाल की हत्या की सोचीसमझी साजिश रची थी. वे केतन को लोहागढ़ किले पर लेकर गए और वहां से उसे 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया था. इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद, किले पर आने वाले सैलानियों ने खुद ही उस खौफनाक घटना स्थल का नाम ‘सिया पॉइंट’ रख दिया है. अब किले पर आने वाला लगभग हर दूसरा पर्यटक स्थानीय लोगों और गाइडों से एक ही सवाल पूछ रहा है सिया पॉइंट किधर है?

मानसून में इतिहास प्रेमी कम, मर्डर स्पॉट देखने वाले ज्यादा

आमतौर पर मानसून के मौसम में प्रकृति की खूबसूरती और इतिहास को करीब से जानने के लिए लोग लोहागढ़ आते हैं. स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, सामान्य दिनों या छुट्टियों में यहां 4 से 5 हजार लोगों की भीड़ होती थी. लेकिन केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद अचानक पर्यटकों की संख्या में 25 प्रतिशत का उछाल आया है. हालांकि, इस भीड़ के बढ़ने का कारण ऐतिहासिक प्रेम नहीं, बल्कि उस खौफनाक जगह को देखने की जिज्ञासा है, जिसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला माना जा रहा है.