ना RC की टेंशन, ना तो लाइसेंस की जरूरत, मार्केट में आया नया ई-स्कूटर, रेंज 80 किमी, इतनी है कीमत
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग लगातार बढ़ रही है. इसी बढ़ती मांग को देखते हुए Ampere ने अपना नया एंट्रीलेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर Reo VYB लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्कूटर को खासतौर पर उन लोगों के लिए पेश किया है जो पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं या शहर के अंदर रोजाना कम दूरी तय करते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹69,499 रखी गई है, जिससे यह बजट ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन जाता है.
नया Ampere Reo VYB कंपनी की फैमिली स्कूटर रेंज का हिस्सा है. इस स्कूटर में Lithium Ferro Phosphate बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल लिथियमआयन बैटरियों की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी करीब 1 लाख किलोमीटर तक चल सकती है, जिससे लंबे समय तक बैटरी बदलने की चिंता कम हो जाती है.
रेंज और स्पीडरेंज की बात करें तो Ampere Reo VYB एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक चल सकता है. इतनी रेंज शहर में रोजमर्रा के कामों, ऑफिस आनेजाने और छोटी दूरी की यात्रा के लिए पर्याप्त मानी जा सकती है. स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह लोस्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर कैटेगरी में आता है. इसी वजह से इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती.
स्कूटर के स्मार्ट फीचर्सAmpere ने कम कीमत के बावजूद इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए हैं. इसमें कलर LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस स्टार्ट सिस्टम, फ्रंट डिस्क ब्रेक, LED हेडलाइट और LED टेल लैंप जैसे फीचर्स मिलते हैं. ये सुविधाएं स्कूटर को आधुनिक और उपयोगी बनाती हैं. रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें 24 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज भी दिया गया है. इसमें हेलमेट, बैग या अन्य जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है.