जय बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ आज निकला पहला जत्था, जम्मू, श्रीनगर और पहलगाम में उमड़ा जनसैलाब

Newspoint

देशभर से अपने आराध्य देव महादेव के दर्शन के लिए आए शिवभक्तों का श्रीअमरनाथ यात्रा के आधार शिविर जम्मू, श्रीनगर, बालटाल और पहलगाम में सैलाब उमड़ा है।

Newspoint

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू से श्रीअमरनाथजी यात्रा 2026 के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो वार्षिक तीर्थयात्रा की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक है।

देशभर से अपने आराध्य देव महादेव के दर्शन के लिए आए शिवभक्तों का श्रीअमरनाथ यात्रा के आधार शिविर जम्मू, श्रीनगर, बालटाल और पहलगाम में सैलाब उमड़ा है।

Hero Image

शुक्रवार सुबह सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेंगे। इसके साथ 57 दिन चलने वाली यह यात्रा आरंभ हो गई है।

जम्मू में भगवती नगर स्थित यात्री निवास आधार शिविर में प्रशासन ने बुधवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आधार शिविर का दौरा कर सुरक्षा, पंजीकरण, स्वास्थ्य सेवा, लंगर, पेयजल, स्वच्छता, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उपराज्यपाल ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शाम तक पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं को आधार शिविर में प्रवेश मिल चुका था। मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में इस वर्ष रिकार्ड यात्रा होने की उम्मीद है।

जत्थे की रवानगी पर सामान्य यातायात नहीं चलेगा

यात्रा के दौरान जत्थे की रवानगी के समय राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले कई मार्गों पर सामान्य यातायात अस्थायी रूप से रोका जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं का काफिला सुरक्षित और निर्बाध रूप से आगे बढ़ सके।