जूतों को मशीन में धोने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होंगे खराब
हिमाचली खबर: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि जूते वॉशिंग मशीन में धोने के लिए डालते हैं और जब इन्हें बाहर निकालते हैं तो यह कटेफटे या फिर फंसे हुए लेस के साथ निकलते हैं। अगर हां, तो आपको वॉशिंग मशीन में सही तरीके से जूतों को धोना नहीं आता है। आजकल मेहनत और समय की बचत करने के लिए हर घर में तरहतरह के इलेक्ट्रिकल अप्लायंस होते हैं। इन्हीं में से एक है वॉशिंग मशीन।
जूतों को मशीन में धोने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होंगे खराबरोजाना पहनने वाले कपड़ों से लेकर भारी पर्दे, चादर मशीन में धोए जाते हैं। कुछ लोग पैरदान से लेकर जूतों को भी मशीन में धोते हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि बिना जूतों को नुकसान पहुंचाए कैसे उन्हें मशीन में साफ किया जा सकता है। आइए जानें इससे जुड़ी कुछ सावधानियां।
सबसे पहले तो आपको यह जानना जरूरी है कि किस तरह के जूतों को आप मशीन में धो सकती हैं। कॉटन, नायलॉन , कैनवस के अलावा पॉलिएस्टर से बने स्नीकर्स या रनिंग शूज को आप वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। वहीं अगर बात करें लेदर या साबर के जूतों की तो आपको इन्हें मशीन में नहीं धोना चाहिए। यह मशीन की रगड़ से पूरी तरह खराब हो सकते हैं।
वॉशिंग मशीन में जूते धोने का सही तरीकाबहुत सारे लोग जूतों को मशीन के ड्रायर में सुखाने की गलती करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है ड्रायर की तेज गर्मी जूतों के आकार को बिगाड़ सकती है। इसकी बजाय जूतों के अंदर पुराने अखबार या पेपर टॉवल भर दें। ऐसा करने से यह नमी सोख लेंगे और जूतों का आकार भी खराब नहीं होगा। जूतों को हमेशा छायादार और हवादार जगह पर सुखाएं।