Hero MotoCorp का बड़ा दांव! Ather Energy में ₹1,000 करोड़ का नया निवेश, बढ़ेगी हिस्सेदारी
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी के बोर्ड ने इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy में ₹1,000 करोड़ तक निवेश करने की मंजूरी दे दी है. यह निवेश Ather Energy में Hero की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए किया जाएगा.
यह निवेश प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के जरिए करेगी. इसके तहत Ather Energy कंपनी को नए शेयर या कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करेगी. हालांकि, यह प्रक्रिया पूरी होने से पहले रेगुलेटरी अथॉरिटी और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी जरूरी होगी.कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह निवेश Ather की अतिरिक्त सिक्योरिटीज खरीदने के लिए किया जा रहा है. यह पूरा निवेश कैश के रूप में होगा और Ather Energy को जरूरी मंजूरी मिलने के 15 दिनों के अंदर इसे पूरा किया जाएगा.
Hero MotoCorp पहले से ही में बड़ा निवेशक है. 30 जून 2026 तक कंपनी के पास Ather में करीब 29.48 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. हालांकि, नए निवेश के बाद Hero की कुल हिस्सेदारी कितनी होगी, इसकी जानकारी Ather Energy द्वारा प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट की शर्तें तय करने के बाद सामने आएगी.
इस निवेश को Hero MotoCorp ने अपनी सहयोगी कंपनी Ather Energy में एक रणनीतिक निवेश बताया है. कंपनी का कहना है कि यह कदम इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास, निर्माण और उससे जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने में मदद करेगा.
EV और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा फोकसHero MotoCorp का यह निवेश सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल स्मार्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को डिजाइन करने, उनके निर्माण, चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने और बैटरी व एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम को बेहतर बनाने में करेगी.
Ather Energy इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के साथसाथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी मैनेजमेंट से जुड़ी सेवाओं पर भी काम करती है. ऐसे में Hero का निवेश दोनों कंपनियों की EV रणनीति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है.