चित्रदुर्ग में लव जिहाद! प्यार, फिर शादी…फंदे से लटकी मिली महिला की लाश; आरोपी इमरान फरार

Newspoint

Karnataka Crime News: दक्षिण भारत के राज्य कर्नाटक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला घर में फांसी पर लटकी हुई मिली. मृतक महिला आशा के रूप में की गई है. मामला राज्य के चित्रदुर्ग जिले के होसायलनाडु गांव का है. आशा 13 अक्टूबर को घर में फांसी पर लटकी मिली. उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई संदेह पैदा कर दिए हैं.

वहीं हिंदू संगठनों ने इस मामले मे लव जिहाद के आरोप लगाए हैं. जानकारी के अनुसार, आशा ने एक मुस्लिम बस ड्राइवर इमरान से प्रेम विवाह किया था. होसायलनाडु गांव की आशा की मुलाकात इमरान से स्कूल जाते समय हुई थी. यह जानपहचान प्रेम में बदल गई और परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली. दोनों की शादी तीन साल पहले हुई थी. आशा और इमरान का एक बच्चा है.

Hero Image
आशा की मौत की खबर मिलते ही भागा इमरान

आशा को घर में फांसी पर लटके देखकर इमरान ने उसको उतारा और अस्पताल लेकर भागा, जहां आशा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. आशा की मौत जैसे ही इमरान को मिली वो वहां से भाग गया. इधर आशा के मातापिता का आरोप है कि उसके पति ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी. मातापिता ने डेढ़ महीने पहले ही आशा को 1 लाख रुपये दिए थे. इसके बाद भी इमरान का मन नहीं भरा.

पुलिस कर रही है आशा की मौत की जांच

मातापिता का आरोप है कि इमरान ने आशा की हत्या कर दी. फिर उसको आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी से लटका दिया. हिंदू संगठनों ने इसको लव जिहाद का मामला बताया है और हीरियूर नगर पुलिस से जांच करने का अनुरोध किया है. मृतका के मातापिता और हिंदू संगठनों के आरोपों के आधार पर, हीरियूर पुलिस ने आशा की मौत के मामले की जांच शुरू कर दी है.