Govinda के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा, कहा- 'तुम रोक नहीं सकते किसी को…'

Newspoint

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने ‘लॉक अप’ शो में अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए जीती हैं और किसी को रोक नहीं सकतीं।

Newspoint

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों रितेश देशमुख और फराह खान के शो लॉक अप में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। यहां पर उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन और गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कई सारे राज खोले।

Hero Image

इस शो के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि शो में आने से पहले सुनीता आहूजा लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थीं जब उन्होंने गोविंदा पर चीटिंग का आरोप लगाया था। खबर तो ये तक थी कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि बाद में उन्होंने खुद साथ आकर इसका खंडन किया।

बच्चों के लिए जी रही हूं सुनीता

‘लॉक अप’ में अपने समय के दौरान, सुनीता ने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए जीती हैं और अपनी प्राइवेसी को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह इस बारे में ज्यादा सोचेंगी, तो उनकी डायबिटीज और बिगड़ जाएगी।