हिमाचल में 3000 रुपये के लिए म**र्डर : दोस्त ने छीन ली युवक की सांसें, मिस्त्री का करता था काम
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नादौन क्षेत्र में महज 3 हजार रुपये के विवाद में एक व्यक्ति की जान चली गई। आरोप है कि पैसों को लेकर हुए झगड़े के दौरान संतोष ने गांगुली पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है।
3 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवादपुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार रात तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान उनके बीच 3 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
यह भी पढें :आरोप है कि इसी दौरान दोनों सहायक मजदूरों ने दिग्विजय पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से चले गए। हालांकि, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।
खून से लथपथ हालत में मिला मिस्त्री का शवहत्या की वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को इसकी सूचना बुधवार शाम को मिली। गांव के एक छोर पर सुनसान जगह पर बने कच्चे मकान के बरामदे में दिग्विजय का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उस समय तक किसी को वारदात की जानकारी नहीं थी। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढें : रामलीला देखने जा रहे लोगों ने देखा शवबुधवार शाम कुछ लोग रामलीला देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान घास से ढके रास्ते से गुजरते समय उनकी नजर एक कच्चे मकान पर पड़ी। मकान में लाइट जल रही थी, इसलिए लोगों ने आगे बढ़कर आवाज लगाने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी नजर बरामदे में पड़े खून से लथपथ शव पर पड़ी। यह देखकर लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूतघटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रश्मि शर्मा और थाना प्रभारी नाजर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। वीरवार सुबह फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
यह भी पढें :पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए जाने का संदेह वाला खून से सना फावड़ा बरामद कर कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, परिजन अभी हमीरपुर नहीं पहुंचे थे।
टाइल लगाने का काम करता था मृतकजांच में सामने आया है कि दिग्विजय उर्फ गांगुली टाइल लगाने का काम करता था। दोनों आरोपी उसके साथ सहायक मजदूर के रूप में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस अब घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटा रही है, ताकि वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
यह भी पढें : एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरारपुलिस ने इस मामले में फस्टे पंचायत निवासी सुरजीत पुत्र रमेश को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, बिहार के मधुबनी निवासी दूसरे आरोपी संतोष की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।