चेतन संग उदयपुर गई थी सिया, सगाई से पहले कई दिन साथ में बिताए, केतन अग्रवाल से क्यों लिए 1 करोड़?
Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर पल नए खुलासे हो रहे हैं. सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले से अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को धक्का दिया था. इससे केतन की मौत हो गई थी. अब इसी सिलसिले में पुलिस को नई जानकारी मिली है. जी हां, केतन अग्रवाल की हत्या के आरोपी कपल सिया गोयल और चेतन चौधरी की उदयपुर ट्रिप का राज खुला है. महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि सगाई से कुछ दिन पहले सिया और चेतन उदयपुर गए थे. वहां उन्होंने कई दिन साथ में वक्त बिताए थे. इतना ही नहीं, प्रेमी चेतन के लिए सिया ने केतन से एक करोड़ रुपए भी ऐंठे.
जी हां, केतन से सगाई होने के कुछ हफ्ते पहले सिया गोयल और चेतन चौधरी उदयपुर जाने वाले एक ग्रुप का हिस्सा थे. यानी वे दोनों साथ में उदयपुर गए थे. उन्होंने कई दिन साथ बिताए. बता दें कि महाराष्ट्र के एक अमीर व्यापारी के बेटे केतन अग्रवाल और सिया गोयल की फरवरी में सगाई हुई थी. सोशल मीडिया पर उनकी रील्स, पोस्ट और वीडियो से ऐसा दिखता है कि केतन और सिया इस रिश्ते से काफी खुश थे. मगर यह एक दिखावा था. इसके पीछे एक बड़ी साजिश थी. वह साजिश थी केतन की हत्या. जिसका सच अब सबके सामने है. सिया और चेतन अभी पुलिस हिरासत में हैं.
क्या उदयपुर ट्रिप पर बना मर्डर का प्लान?
अब सवाल है कि क्या उदयपुर में ही केतन की हत्या की प्लानिंग हुई थी? क्या उदयपुर ट्रिप एक सोचीसमझी साजिश का हिस्सा है? क्या दोनों के परिवार को उनकी ट्रिप के बारे में नहीं पता था? पुलिस अब उदयपुर वाले एंगल, उनके रिश्ते की पूरी टाइमलाइन, यात्रा के रिकॉर्ड और अब तक मिले सभी सबूतों की बारीकी से जांच करके साजिश की कड़ियों को जोड़ रही है.
सिया गोयल ने पुलिस को क्या बताया
प्रेमी के लिए एक करोड़ रुपए ऐंठे