Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

Newspoint

मशहूर गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। यह रजिस्ट्रेशन नौ जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक खुले रहेंगे, जिसके दौरान लोग शो का हिस्सा बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अमिताभ बच्चन ने नए प्रोमो के साथ की घोषणा
Newspoint

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर इस शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। गुरुवार को सोनी चैनल और सोनी लिव के इंस्टाग्राम हैंडल पर बिग बी का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए ही फैंस को रजिस्ट्रेशन दोबारा शुरू होने की खुशखबरी दी गई।

Hero Image

View this post on Instagram

A post shared by Sony LIV

गूगल जेमिनी एआई से मिलेगी पूरी मदद

इससे पहले शो के लिए रजिस्ट्रेशन नौ मार्च से लेकर 27 मार्च तक किए गए थे। इस बार केबीसी की हॉटसीट तक पहुंचने के सफर को आसान बनाने और सवालों की तैयारी के लिए शो के मेकर्स ने एआई प्लेटफॉर्म गूगल जेमिनी के साथ हाथ मिलाया है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक क्यूआर कोड स्कैन करके या सवाल पूछकर रजिस्ट्रेशन से लेकर आगे होने वाले ऑडिशन और तैयारी की पूरी जानकारी आसानी से पा सकता है। इसी खास सुविधा को ध्यान में रखते हुए केबीसी के रजिस्ट्रेशन गुरुवार से दोबारा खोले गए हैं।