चेहरा ही नहीं स्कैल्प पर भी स्क्रब करना जरूरी, ये नेचुरल चीजें आएंगी काम
स्क्रब आपकी त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी, डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने का काम करता है. इससे आपकी त्वचा मुलायम बनती है साथ ही चमकदार भी होती है. ये ब्लैकहेड्स और वाइट हेड्स को रोकने के लिए भी बेहद जरूरी होता है. हालांकि कम ही लोग होंगे जो स्कैल्प को भी एक्सफोलिएट यानी स्क्रब करते हो. स्कैल्प को एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन हटती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे आपकी सिर की त्वचा स्वस्थ बनती है. इससे आपकी हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है. ये डैंड्रफ रिमूव करने के लिए भी एक अच्छा आइडिया है. इस आर्टिकल में हम कुछ नेचुरल चीजों से बने स्क्रब के बारे में जानेंगे जो आपकी स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में हेल्पफुल रहेंगे.
महीने में कम से कम 2 बार अपनी स्कैल्प को एक्सफोलिएट करना चाहिए. इससे न सिर्फ पसीना की वजह से जमा गंदगी, डैंड्रफ रिमूव होती है, बल्कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बना बिल्डअप भी हटता है. इससे सिर की त्वचा में होने वाली इचिंग, इरिटेशन से भी निजात मिलती है और बाप हेल्दी बनते हैं. तो चलिए देख लेते हैं कुछ नेचुरल स्क्रब.
ब्राउन शुगरओटमील स्क्रबअपने सिर की त्वचा को जेंटली क्लीन या एक्सफोलिएट करने के लिए आप ओटमील और ब्राउन शुगर का स्क्रब बना सकते हैं. इसके लिए आप ओटमील को पीस लें और इसमें ब्राउन शुगर मिलाएं. इसी के साथ इसमें थोड़ा सा नारियल तेल डालें ताकि ये एक पेस्ट जैसा बन जाए. नारियल तेल बालों में नमी भी बढ़ाएगा. ये स्क्रब स्किन की खुजली और सेंसिटिविटी को कम करने में हेल्पफुल रहता है.
एलोवेरा और कॉफी पाउडरआप सिर की त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए एलोवेरा जेल में कॉफी पाउडर मिलाकर स्क्रब तैयार कर सकते हैं. जहां एलोवेरा आपके बालों को मुलायम बनाएगा और स्कैल्प को नमी देगा तो वहीं कॉफी स्क्रबिंग का काम करती है और ये डैंड्रफ रिमूव करने के लिए भी अच्छा स्क्रब है. कॉफी ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाती है.
Getty Images
त्वचा होगा गहराई से साफअगर आपकी सिर की त्वचा पर ज्यादा बिल्डअप है और डैंड्रफ की समस्या भी काफी है तो एप्पल साइडर विनेगर वाला स्क्रब तैयार करें. इसके लिए 1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर, 1 चौथाई कप नारियल तेल. 89 बूंद टी ट्री ऑयल, 3 चौथाई कप चीनी, 1 बड़े चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर इससे स्कैल्प पर स्क्रब करें.
कैसे करें स्कैल्प पर स्क्रब?
आपको पहले अपने बाल हल्के गीले करने हैं. खासतौर पर स्कैल्प पर नमी होनी चाहिए. अब बालों को छोटेछोटे सेक्शन में डिवाइड करें और स्क्रब को अप्लाई करते जाएं. इसके बाद उंगलियों के पोरों से धीरेधीरे पूरे सिर में अच्छी तरह सर्कुलर मोशन में मसाज करें. तकरीबन 5 मिनट मसाज करने के बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें और फिर कंडीशनर लगाएं. ध्यान रखें कि नेल्स का यूज न करें नहीं तो त्वचा पर स्क्रैच लग सकते हैं और हल्के हाथों से मसाज करना सही रहता है. सेंसिटिव स्किन है तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.