दुल्हन लाने का सपना रह गया अधूरा, बारात से दूल्हे को उठा ले गई पुलिस; वजह हैरान कर देगी!
हिमाचली खबर: Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नोनहरा थाना पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म के मामले में शादी के मंडप से गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है. दरअसल, युवक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी युवक बारात लेकर पहुंचा और किसी अन्य युवती के साथ शादी रचाने जा रहा है. पुलिस बारात में ही पहुंच गई और उसके बाद दूल्हे को अपने साथ लेकर वापस लौटी और उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया.
दरअसल, थाना नोनहरा में मई महीने के प्रथम सप्ताह में एक युवती के द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज कराया गया था. इसी मामले में पुलिस लगातार आरोपी युवक की तलाश कर रही थी. इस दौरान पुलिस को पता चला कि वह अपनी शादी रचाने जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त छापेमारी की जब आरोपी युवक अपनी पूरी बारात के साथ शादी करने के लिए पहुंचा था. पुलिस उसे गिरफ्तार करके ले गई और बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनसे जेल भेज दिया गया.
फरार चल रहा था युवकनोनहरा पुलिस काफी दिनों से युवक की तलाश में थी और अचानक से बुधवार को सूचना मिली कि जिसकी वह तलाश कर रही है, वो अपनी शादी रचाने जा रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. बिना विवाह के ही बारात वापस लौटी, स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद बारातियों ने जलपान और भोजन भी नहीं किया.
पीड़िता ने दर्ज कराया था केसवहीं पुलिस ने इस युवक को नोनहरा थाना क्षेत्र के अंबेडकर मूर्ति हुन्दरहि गांव के पास से गिरफ्तार करने का दावा करते हुए जेल भेजा है. पीड़ित युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था और लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी. कानून के विशेषज्ञों के अनुसार बीएनएस की धारा 69 उस स्थिति में लागू होती है, जब कोई व्यक्ति शादी, नौकरी, पदोन्नति या किसी अन्य लाभ का झूठा वादा करके, या अपनी पहचान छिपाकर, किसी महिला से शारीरिक संबंध बनाता है. इस धारा के तहत ऐसे कृत्य को स्पष्ट रूप से अपराध माना गया है और दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है.