सूरत की कंपनी में काम के दौरान 51 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत
Surat L&T Company Accident: गुजरात के सूरत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां हादसे में एक 25 साल के मजदूर की जान चली गई. मृतक मजदूर की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है. हादसा सूरत के हजीरा इलाके में स्थित L&T कंपनी में हुआ. मजदूर कृष्णा की मौत कंपनी में काम करते समय हुई. जानकारी के अनुसार, काम करते समय कृष्णा 51 फीट की ऊंचाई से गिर गया और उसकी जान चली गई.
मजदूर पुरानी चादरें हटाकर नई चादरें बिछा रहा था, तभी अचानक वह ऊंचाई से गिर गया. मजदूर कंपनी के माध्यम से ठेके पर काम कर रहा था. कृष्णा के गिरने के बाद हादसे की सूचना मृतक के परिवार वालों और हजीरा पुलिस को दी गई. हादसे की जानकारी मिलते ही हजीरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं मृतक के परिवार वालों ने ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरणों और सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया. मृतक के परिवार की ओर से न्याय और उचित मुआवजे की मांग की गई है.
मृतक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़कृष्णा की मौत के बाद उसके परिवार में मातम पसर गया है. मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कृष्णा के मातापिता का रोरोकर बुरा हाल है. फिलहाल हजीरा पुलिस इस पूरे हादसे की जांच में जुट हुई है. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर 51 फीट की ऊंचाई पर काम करते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं. सावल ये भी ये कि मृतक मजदूर के परिवार को उचित मुआवजा और न्याय कब मिलेगा?